अम्बिकापुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
ख्याति (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:41, 1 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('*अम्बिकापुर नगर, भूतपूर्व सरगुला, विश्रामपुर के नाम ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • अम्बिकापुर नगर, भूतपूर्व सरगुला, विश्रामपुर के नाम से भी प्रचलित है, और यह उत्तरी छत्तीसगढ़ राज्य मध्य भारत में स्थित है।
  • जब यह नगर भूतपूर्व सरगुजा रियासत की राजधानी था, तब सरगुजा कहलाता था।
  • यह सड़क मार्ग से धर्मजयगढ़ पटना व सोनहट से जुड़ा है।
  • एक समय इसके आसपास के क्षेत्र सरगुजा, और कोरिया रियासतों के अंग हुआ करते थे।
  • यह एक उर्वर पठार है, जिसके उत्तर, पूर्व और दक्षिण में विशाल पहाड़ी अवरोधक व पठार हैं।
  • धान, गेहूँ और तिलहन अम्बिकापुर के आसपास के क्षेत्रों की मुख्य कृषि उपज है।
  • यहाँ के वनोत्पाद भी आर्थिक रूप से महत्त्वपूर्ण हैं।
  • मुख्यत: कृषि व्यापार में व्यस्त यह नगर कोयले के संग्रहण व वितरण का बड़ा केंद्र है।
  • यहाँ की जलवायु स्फूर्तिदायक है।
  • अम्बिकापुर ज़िले की कुल जनसंख्या 2001 की जनगणना के अनुसार 19,70,661 है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख