अम्बिकापुर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:11, 17 नवम्बर 2011 का अवतरण
अम्बिकापुर मध्य भारत के उत्तरी छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित एक नगर है।
- अम्बिकापुर नगर, भूतपूर्व सरगुला, विश्रामपुर के नाम से भी प्रचलित है।
- जब यह नगर भूतपूर्व सरगुजा रियासत की राजधानी था, तब सरगुजा कहलाता था।
- यह सड़क मार्ग से धर्मजयगढ़ पटना व सोनहट से जुड़ा है।
- एक समय इसके आसपास के क्षेत्र सरगुजा, और कोरिया रियासतों के अंग हुआ करते थे।
- यह एक उर्वर पठार है, जिसके उत्तर, पूर्व और दक्षिण में विशाल पहाड़ी अवरोधक व पठार हैं।
- धान, गेहूँ और तिलहन अम्बिकापुर के आसपास के क्षेत्रों की मुख्य कृषि उपज है।
- यहाँ के वनोत्पाद भी आर्थिक रूप से महत्त्वपूर्ण हैं।
- मुख्यत: कृषि व्यापार में व्यस्त यह नगर कोयले के संग्रहण व वितरण का बड़ा केंद्र है।
- यहाँ की जलवायु स्फूर्तिदायक है।
- अम्बिकापुर ज़िले की कुल जनसंख्या 2001 की जनगणना के अनुसार 19,70,661 है।
|
|
|
|
|