आनासागर झील अजमेर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अजमेर शहर के बीच बनी यह सुंदर कृतिम झील यहाँ का सबसे रमणीक स्थल है। इस झील का निर्माण राजा अरणोराज ने 1135 से 1150 के बीच करवाया था। राजा अरणोराज सम्राट पृथ्वीराज चौहान के पिता थे। बाद में मुग़ल शासक ने इसके किनारे एक शाही बाग़ बनवाया जिसे दौलत बाग़ व सुभाष उद्यान के नाम से जाना जाता है। साथ ही यहाँ शाहजहाँ ने झील की पाल पर संगमरमर की सुंदर बारहदरी का निर्माण करवा कर इस झील की सुन्दरता में चार चाँद लगा दिए। यहाँ मनोरंजन के लिए बच्चों के लिए झूले, मिनी ट्रेन और बोटिंग अदि की सुविधा है।