एकलिंगजी उदयपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • उदयपुर राजस्थान का एक ख़ूबसूरत शहर है। और उदयपुर पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थल माना जाता है।
  • उदयपुर में एकलिंगजी (23 किलोमीटर उत्तर) मंदिर परिसर कैलाश पुरी गाँव में स्थित है।
  • एकलिंगजी को शिव का ही एक रुप माना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि एकलिंगजी ही मेवाड़ के शासक हैं।
  • राजा तो उनके प्रतिनिधि के रुप में यहाँ शासन करता था।
  • इस मंदिर का निर्माण बप्‍पा रावल ने 8वीं शताब्‍दी में करवाया था।
  • बाद में यह मंदिर टूटा और पुन:बना था।
  • वर्तमान मंदिर का निर्माण महाराणा रायमल ने 15वीं शताब्‍दी में करवाया था।
  • इस परिसर में कुल 108 मंदिर हैं।
  • मुख्‍य मंदिर में एकलिंगजी की चार सिरों वाली मूर्त्ति स्‍थापित है।
  • उदयपुर से यहाँ जाने के लिए बसें मिलती हैं।

सम्बंधित लिंक