गुड़ियों का संग्रहालय दिल्ली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गुड़ियों का संग्रहालय आई. टी. ओ. के पास बहादुरशाह ज़फ़र मार्ग पर चिल्‍ड्रन बुक ट्रस्‍ट की बिल्डिंग में स्थित है।

  • इस संग्रहालय की स्‍थापना मशहूर कार्टूनिस्‍ट के. शंकर पिल्‍लई ने की थी।
  • यहाँ पर विभिन्‍न परिधानों में सजी गुडि़यों का संग्रह विश्‍व के सबसे बड़े संग्रहों में से एक है।
  • यह संग्रहालय दो हिस्‍सों में बाँटा गया है। इसके एक हिस्‍से में यूरोपियन देश इंग्लैंड, अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, राष्‍ट्रमंडल देशों की गुडि़यों को रखा गया है। दूसरे भाग में एशियाई देशों, मध्‍य पूर्व, अफ्रीका और भारत की गुडि़याँ प्रदर्शित की गई हैं।
  • वर्तमान समय में यहाँ 85 देशों की क़रीब 6500 गुडि़यों का संग्रह देखा जा सकता है।
  • देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित ये गुड़ियाएँ बच्चों को बेहद पसंद आती है।

समय

  • प्रात: 10:00 से सायं 6:00 बजे तक,
  • सोमवार को अवकाश


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख