हाफ्नियम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:45, 16 फ़रवरी 2021 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

हाफ्नियम एक रसायनिक तत्त्व है, जिसे Hf से प्रदर्शित किया जाता है। इस तत्त्व के नाभिक या समस्थानिक उच्च लम्बी अवधि तक ऊर्जा स्तर में बने रह सकते हैं।

  • हाफ्नियम का परमाणु क्रमांक 72 तथा प्रतीक Hf होता है।
  • नीदरलैण्ड के डी. कोस्टर ने इस रसायनिक तत्त्व की खोज वर्ष 1923 में की थी।
  • हाफ्नियम का गलनांक 2230 (डिग्री सेंटीग्रेड) तथा क्वथनांक 4700 (डिग्री सेंटीग्रेड) होता है।
  • वैज्ञानिकों काफ़ी समय से जानते हैं कि हाफ्नियम जैसे कुछ तत्वों के नाभिक या समस्थानिक उच्च लंबी अवधि तक ऊर्जा स्तर में बने रह सकते हैं।
  • ये गामा किरणों के विकिरण के साथ धीरे-धीरे निम्न ऊर्जा स्तर में आते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह विकिरण प्रक्रिया कृत्रिम तरीकों से तेज की जा सकती है। इसके तहत कम ऊर्जा वाली एक्स किरणों को हाफ्नियम समस्थानिक से टकराकर उसे गामा किरण विस्फोटक में बदला जा सकता है।
  • गामा किरण के रूप में निकलने वाली ऊर्जा पारंपरिक रासायनिक विस्फोटकों के मुकाबले हजारों गुना अधिक होती है।
  • पूरी तरह आवेशित एक ग्राम हाफ्नियम समस्थानिक में 50 किलोग्राम टीएनटी से ज्यादा ऊर्जा संग्रहित की जा सकती है। इससे मिसाइल हथियारों को मौजूदा पारंपरिक हथियारों के मुकाबले ज्यादा शक्तिशाली बनाया जा सकता है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. परमाणु विस्फोटक (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 25 जून, 2013।

संबंधित लेख