आरांथा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आरांथा पेथ्नो पाबलो आबार्का थ बोलया (1719-98), काउंट, स्पैनिश सेनापति और मंत्री। अरागान के अंतर्गत ह्यूएस्का के समीप ऐत्ता दो किले में 1 अगस्त, 1719 को पैदा हुआ। जीवन का पहला भाग यात्रा, सेना और राजनीति में बीता। इसने स्पेनी सेना में प्रशियाई प्रणाली कवायद चलाई। सैनिक ठेकेदारों को दंड न देने पर रुष्ट होकर इसने डाइरेक्टर जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन चार्ल्स तृतीय का कृपापात्र बना रहा। कास्तिल कौंसिल का अध्यक्ष बनाया गया। यहाँ इसने अनेक सुधार किए।

यह अनथक परिश्रमी और लोकप्रिय, किंतु साथ ही अभिमानी और असहिष्णु भी था। फाकलैंड द्वीप के मामले में स्पेन को नीचा देखना पड़ा और इस अपमान के लिए यही जिम्मेदार ठहराया गया। अत: राजदूत बनाकर पेरिस भेजा गया जहाँ 1777 तक रहा। चार्ल्स चतुर्थ के समय 1792 में अल्पकाल के लिए प्रधानमंत्री बना। इसका स्वभाव बहुत उग्र हो गया था। क्रोध अनियंत्रित था। राजा तक से मजाक करता था, फलत: कैद किया गया। 9 जनवरी, 179८ को इसका स्वर्गवास हो गया।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 422 |

संबंधित लेख