निरगुन कौन देश कौ बासी -सूरदास

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
निरगुन कौन देश कौ बासी -सूरदास
सूरदास
कवि महाकवि सूरदास
जन्म संवत 1535 वि.(सन 1478 ई.)
जन्म स्थान रुनकता
मृत्यु 1583 ई.
मृत्यु स्थान पारसौली
मुख्य रचनाएँ सूरसागर, सूरसारावली, साहित्य-लहरी, नल-दमयन्ती, ब्याहलो
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
सूरदास की रचनाएँ

निरगुन[1] कौन देश कौ बासी।
मधुकर, कहि समुझाइ, सौंह[2] दै बूझति[3] सांच न हांसी॥
को है जनक,[4] जननि को कहियत, कौन नारि को दासी।
कैसो बरन,[5] भेष है कैसो, केहि रस में अभिलाषी॥
पावैगो पुनि कियो आपुनो जो रे कहैगो गांसी।[6]
सुनत मौन ह्वै रह्यौ ठगो-सौ सूर सबै मति नासी॥

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. त्रिगुण से रहित ब्रह्म
  2. शपथ, कसम
  3. पूछती हैं
  4. पिता
  5. वर्ण, रंग
  6. व्यंग, चुभने वाली बात

संबंधित लेख