मन मन्दिर महल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
मन मन्दिर महल
मन मन्दिर महल
विवरण मन मन्दिर महल ग्वालियर, मध्य प्रदेश में स्थित है।
राज्य मध्य प्रदेश
ज़िला ग्वालियर
निर्माता राजा मानसिंह
निर्माण काल 15वीं शताब्दी
अन्य जानकारी मन मन्दिर महल को चित्र मंदिर और चित्रकारी के महल के नाम से भी जाना जाता है।
अद्यतन‎ 04:34, 1 अगस्त 2017 (IST)

मन मन्दिर महल ग्वालियर, मध्य प्रदेश में स्थित है। यह महल तोमर वंश के राजा मानसिंह ने 15वीं शताब्दी के अन्त में बनवाया था। महल के दो खुले प्रांगण हैं, जो एक कमरे से घिरे हुए हैं। ये कमरे कटे हुए पत्थरों, स्तम्भों और ब्रेकेट से निर्मित हैं। इस महल को चित्र मंदिर और चित्रकारी के महल के नाम से भी जाना जाता है। मन मन्दिर महल में मोर व अन्य पक्षियों की चित्रकारी से सजावट की गई है।

  1. नीली मिट्टी की पच्चीकारी और नक़्क़ाशी का बेहतरीन प्रयोग इस महल में हुआ है।
  2. सुन्दर पत्थरों की चित्रपटी का यह विशाल हिस्सा कभी संगीत का हॉल था, जिसके पीछे राजकीय महिलाएँ संगीत के विशेषज्ञों से संगीत की शिक्षा प्राप्त करती थीं।
  3. मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब ने जनवरी, 1659 ई. में अपने भाई मुराद बख़्श को यहीं क़ैद करके रखा था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख