एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "०"।

शरद अरविंद बोबडे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:09, 20 अगस्त 2022 का अवतरण (''''शरद अरविंद बोबडे''' (अंग्रेज़ी: ''Sharad Arvind Bobde'', जन्म- 24 अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

शरद अरविंद बोबडे (अंग्रेज़ी: Sharad Arvind Bobde, जन्म- 24 अप्रॅल, 1956, नागपुर, महाराष्ट्र) भारत भूतपूर्व 47वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश के पद पर 18 नवंबर, 2019 से 23 अप्रॅल, 2021 तक अपनी सेवाएँ दीं। शरद अरविंद बोबडे पूर्व में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे।

  • महाराष्ट्र के नागपुर में 24 अप्रैल, 1956 को जस्टिस शरद अरविंद बोबडे का जन्म हुआ।
  • उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से बी.ए. और एल.एल.बी. किया।
  • सन 1978 में वह महाराष्ट्र की बार काउंसिल में अधिवक्ता के तौर पर पंजीकृत हुए।
  • वह 29 मार्च, 2000 को बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 16 अक्टूबर, 2012 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।
  • 12 अप्रैल, 2013 को शरद अरविंद बोबडे उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश पद पर पदोन्नत हुए।[1]
  • 18 नवंबर, 2019 को देश के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शरद अरविंद बोबडे को शपथ दिलाई गई थी। उन्होंने 23 अप्रॅल, 2021 तक अपनी सेवाएँ दीं। शीर्ष अदालत में अपने विदाई भाषण में उन्होंने कहा था, "आखिरी दिन मिली-जुली अनुभूति होती है, जिसे बयां करना मुश्किल है। मैं इस तरह के समारोहों में पहले भी शामिल हुआ हूं लेकिन कभी ऐसी मिली-जुली अनुभूति नहीं हुई। इसीलिए तब मैं अपनी बातें स्पष्ट तौर पर कह सका।"
  • उन्होंने यह भी कहा कि, "मैं इस संतोष के साथ यह पद छोड़ रहा हूं कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया। मैं अब कमान न्यायमूर्ति एन. वी. रमण के हाथों में सौंप रहा हूं, जो मुझे विश्वास है कि बहुत सक्षम तरीके से अदालत का नेतृत्व करेंगे।"
  • न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे ने कोरोना महामारी के अभूतपूर्व संकट के समय भी भारतीय न्यायपालिका का नेतृत्व किया और वीडियो कॉन्फ्रेंस से शीर्ष अदालत का कामकाज कराया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. आज रिटायर हो रहे CJI शरद अरविंद बोबडे (हिंदी) india.com। अभिगमन तिथि: 20 अगस्त, 2021।

संबंधित लेख