अस्सकेनोई गण
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
- अस्सकेनोई गण भारत पर सिकन्दर महान् के आक्रमण के समय मलकंद दर्रे के निकट स्वात घाटी के एक हिस्से में रहता था।
- उसके पास एक बड़ी सेना थी और मस्सग दुर्ग उनकी राजधानी थी।
- यह दुर्ग प्राकृतिक दृष्टि से दुर्भेद्य था और उसकी रक्षा के लिए एक ऊँची प्राचीर और गहरी परिखा का निर्माण किया गया था।
- अस्सकेनोई लोगों ने सिकन्दर से जमकर लोहा लिया और उनके एक तीर से सिकन्दर घायल भी हो गया।
- लेकिन अन्त में विजय सिकन्दर की ही हुई।
- उसने मस्सग दुर्ग पर अधिकार कर लिया और भंयकर नरसंहार के बाद अस्सकेनोई लोगों का दमन कर दिया।
- संस्कृत में इस गण का नाम आश्वकायन अथवा अश्वक है।
|
|
|
|
|