अहमदनगर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रेणु (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:39, 4 मई 2010 का अवतरण (''''अहमद नगर / Ahmad Nagar''' अहमद नगर निज़ामशाही सुल्तानों की र...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अहमद नगर / Ahmad Nagar

अहमद नगर निज़ामशाही सुल्तानों की राजधानी थी जिन्होंने 1490 ई॰ में दक्खिन में बहमनी सल्तनत की एक नयी शाखा की स्थापना की। अहमद नगर की स्थापना इस वंश के पहले सुल्तान अहमद निज़ाम शाह ने की। अकबर ने जब इस पर हमला किया तो चाँद बीबी ने उसकी सेनाओं का डट कर मुकाबिला किया, परन्तु अंत में अकबर की विजय हुई। 1637 ई॰ में बादशाह शाहजँहा ने अहमद नगर को मुग़ल साम्राज्य में मिला लिया और उसके बाद इस नगर का महत्व घट गया। यह अब भी एक बड़ा नगर है और इसी नाम के ज़िले का मुख्यालय है।