आंग्ल-सिक्ख युद्ध

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:56, 22 जुलाई 2011 का अवतरण ('भारतीय इतिहास में दो सिक्ख युद्ध हु...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

भारतीय इतिहास में दो सिक्ख युद्ध हुए हैं। इन दोनों ही युद्धों में सिक्ख अंग्रेज़ों से पराजित हुए और उन्हें अंग्रेज़ों से उनकी मनमानी शर्तों के अनुसार सन्धि करनी पड़ी। प्रथम युद्ध में पराजय के कारण सिक्खों को अंग्रेज़ों के साथ 9 मार्च, 1846 ई. को 'लाहौर की सन्धि' और इसके उपरान्त एक और सन्धि, 'भैरोवाल की सन्धि' 22 दिसम्बर, 1846 ई. को करनी पड़ी। इन सन्धियों के द्वारा 'लाल सिंह' को वज़ीर के रूप में अंग्रेज़ों ने मान्यता प्रदान कर दी और अपनी एक रेजीडेन्ट को लाहौर में रख दिया। महारानी जिन्दा कौर को दलीप सिंह से अलग कर दिया गया, जो की दिलीप सिंह की संरक्षिका थीं। उन्हें 'शेखपुरा' भेज दिया गया। द्वितीय युद्ध में सिक्खों ने अंग्रेज़ों के आगे आत्म समर्पण कर दिया। दिलीप सिंह को पेन्शन प्रदान कर दी गई। उसे व रानी जिन्दा कौर को 5 लाख रुपये वार्षिक पेन्शन पर इंग्लैण्ड भेज दिया गया। जहाँ पर कुछ समय बाद ही रानी जिन्दा कौर की मृत्यु हो गई।

युद्ध

इतिहास में जो दो प्रसिद्ध सिक्ख युद्ध लड़े गये, उनका विवरण इस प्रकार से है-

  1. प्रथम युद्ध (1845 - 1846 ई.)
  2. द्वितीय युद्ध (1848 - 1849 ई.)

प्रथम युद्ध

आंग्ल-सिक्ख युद्ध प्रथम

द्वितीय युद्ध

आंग्ल-सिक्ख युद्ध द्वितीय


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख