उपगिरि

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • प्राचीन साहित्य में हिमालय पर्वत श्रेणी के निचले श्रृंगों का सामूहिक नामं इसमें समुद्रतल से 6 से 8 सहस्त्र फुट ऊंची श्रेणियाँ सम्मिलित हैं।
  • नैनीताल, शिमला, मसूरी आदि इसी के अंतर्गत हैं।
  • सर्वोच्च शिखरों को अंतर्गिरि का अभिधान दिया गया था।
  • उपगिरि को पाली साहित्य में चुल्ल (लघु) हिमवंत कहा गया है।
  • इसे अंग्रेज़ी में लेसर हिमालयाज कहते हैं जो चुल्लहिमवन्त का अनुवाद है।
  • महाभारत में उपगिरि का उल्लेख इस प्रकार है-

'अन्तर्गिरि च कौन्तेयस्तथैव च बहिर्गिरिम्,
तथैवोपगिरिं चैव विजिग्ये-पुरुषर्षभ'।[1]

अर्थात् अर्जुन ने अपनी दिग्विजय-यात्रा में, अंतर्गिरि, बहिर्गिरि और उपगिरि नामक प्रदेशों को विजित किया। बहिर्गिरि तराई प्रदेश की पहाड़ियों का नाम था।



टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख