एकलिंगगढ़ उदयपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
प्रिया (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:28, 9 जून 2010 का अवतरण ('पीछोले के बड़ीपाल नामक बाँध के दक्षिणी किनारे से प्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

पीछोले के बड़ीपाल नामक बाँध के दक्षिणी किनारे से प्रारंभ होकर तालाब के दक्षिणी तट के पास-पास पहाड़ियों की एक श्रृंखला है। बांध के समीप ही ऊँची पहाड़ी माछला मगरा (मत्स्य-शैल) कहलाती है। इसी पहाड़ी पर एकलिंगगढ़ नाम का एक प्राचीन दुर्ग बना हुआ है। यहाँ अभी भी कुछ तोपें रखी हुई है। उदयपुर पर मरहटों के आक्रमण के समय इस दुर्ग ने नगर की रक्षा करने में बहुत सहायता की थी। इसके दक्षिण में अरावली पर्वतमाला की श्यामवर्ण पहाड़ियाँ शोभायमान हैं।