कंबुज

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • हिंदचीन का प्राचीन हिंदू उपनिवेश जिसे कंबोडिया कहा जाता है।
  • इसकी स्थापना 7वीं शती के पश्चात हुई थी और तत्पश्चात् 700 वर्षों तक कंबुज के वैभव तथा ऐश्वर्य का युग रहा।
  • कंबोडिया की एक प्राचीन लोककथा में आर्य देश या भारत के राजा स्वायंभुव द्वारा कंबुज राज्य की स्थापना का वर्णन है।
  • यहाँ का सर्वप्रथम ऐतिहासिक राजा श्रुतवर्मन् था जिसके इस देश को फूनान के शासन से मुक्त करके एक स्वंतत्र राज्य स्थापित किया।
  • यहाँ की तत्कालीन राजधानी श्रेष्ठपुर में थी जिसका नामकरण कंबुज के द्वितीय राजा श्रेष्ठवर्मन् के नाम पर हुआ था।
  • इसकी स्थिति वर्तमान लाओस में वाटफू पहाड़ी (बसाक के निकट) के परिवर्ती प्रदेश में थी।
  • इस पहाड़ी पर, जिसका प्राचीन नाम लिंग पर्वत था, भद्रेश्वर शिव का मंदिर स्थित था।
  • ये कंबुज नरेशों के इष्टदेव थे।



टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख