"काठमांडू" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
छो (Text replace - "बाजार" to "बाज़ार")
पंक्ति 11: पंक्ति 11:
  
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक2 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक2 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
 +
==वीथिका==
 +
<gallery>
 +
चित्र:Kathmandu-Market.jpg|[[काठमांडू]] का बाजार
 +
चित्र:Kathmandu-Valley-Sunset.jpg|[[काठमांडू]] घाटी का सूर्यास्त
 +
चित्र:Kathmandu-Panorama.jpg|काठमांडू चित्रमाला
 +
</gallery>
 
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
 
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
 
<references/>
 
<references/>

07:32, 23 जुलाई 2016 का अवतरण

नेपाल की राजधानी, नेपाल का सबसे बड़ा महानगर, प्राचीन मंदिरों के शहर काठमांडू कला और संस्कृति का केंद्र है। काठमांडू नेपाल की राजनीतिक राजधानी है। यह शहर समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह 50 वर्ग किमी में फैला हुआ है। काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय नगर है। यहां पर्यटकों का सबसे अधिक आगमन होता है।

विशेषता

पहाड़ियों से घिरा हुआ काठमांडू नगर यूनेस्को की विश्‍व धरोहरों में शामिल है। यहां संस्कृति और परंपराओं के अतिरिक्त विशिष्ट शैली में बने घर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां के मंदिरों की विश्व में अपनी अलग पहचान है। यहां के प्राचीन बाज़ारों की शोभा देखते ही बनती है।

अवलोकितेश्वर, काठमांडू

अर्थव्यवस्था

स्वयम्भूनाथ स्तुप

नगर की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का विशेष योगदान है। काठमांडू में पर्यटकों के घूमने, एवं वस्तु ख़रीदने के लिए पर्यटन उद्योग द्वारा विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध हैं। नेपाल का त्रिभुवन हवाई अड्डा नेपाल का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तनम है। यहां दिल्ली और बैंकॉक के रास्ते आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां मई-सितंबर के बीच जाना अच्छा रहता है।

पर्यटन

काठमांडू में स्वयंभू, बौद्ध स्तूप, नारायणहिती पैलेस म्यूज़ियम, पशुपतिनाथ मंदिर, गार्डन ऑफ ड्रीम्स, नासल चौक, थेमल चौक पर्यटन के मुख्य आकर्षण हैं। 'काठमांडू दरबार स्क्वेयर' यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल है और यहां का म्यूजियम भी दर्शनीय है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. काठमांडू में क्या देखें (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 22 अप्रॅल, 2012।

संबंधित लेख