केप प्राविंस
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
केप प्राविंस दक्षिण अफ़्रीका का एक प्रांत, जिसे पहले 'केप ऑव गुड होप' और 1910 ई. के पूर्व 'केप कॉलोनी' कहा जाता था। इसके अंतर्गत 'टेबुल बे' तथा 'फाल्स बे' नामक खाड़ियों के बीच स्थित इसी नाम का एक अंतरीप है, जिसका अन्वेषण 1488 ई. में बारथोलोम्यू दिआश[1] नामक एक पुर्तग़ाली नाविक ने किया था।[2]
- इस प्रांत का क्षेत्रफल लगभग 2,78, 380 वर्ग मील है। यहाँ अश्वेतों में 'बंटू'[3] जाति के लोगों की अधिकता है।
- समुद्र तट के समांतर अनेक पर्वत श्रेणियाँ हैं, जिनमें अपर कारू[4] सबसे ऊँची है, जिसकी ऊँचाई लगभग 6,000 फुट है।
- केपटाउन इस प्रांत तथा दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी है।
- कारू के प्रमुख पत्तन 'पोर्ट एलिजाबेथ', 'ईस्ट लंदन' हैं। केपटाउन से हीरा, कच्चा चमड़ा, ऊन, फल, शराब आदि का निर्यात किया जाता है।
- इस प्रांत में खनिज संपत्ति प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। हीरा किंबर्ली तथा पश्चिम बार्कली ज़िलों में, सोना विटवाटर्जरैंड में, टिन क्वील्स नदी की घाटी में और लोहा ग्रीक्वालैंड तथा बेचुवानॉ लैंड में प्राप्त होता है।
- गेहूँ, जौ, मक्का, जई तथा तंबाकू आदि कारू प्रांत की मुख्य उपज हैं। इसके दक्षिण-पश्चिम भाग में अंगूर तथा अन्य फल उत्पन्न किए जाते हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ Bartholomeu Dias
- ↑ केप प्राविंस (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 12 जुलाई, 2014।
- ↑ Bantu
- ↑ Upper Karroo