केयरन गाँर्म
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
- केयरन गाँर्म स्कॉटलैंड के ग्रैंपिएन (Grampian) पर्वत की एक चोटी जो बैंफशायर (Banff-shire) तथा इनवरनेस शायर(Enverness-shire) की सीमा पर स्थित है।
- बेन नेविस (Ben Nevis) तथा बेन मैकदूई (Ben Maecdhui) को छोड़, यह स्काटलैंड का सबसे बड़ा पर्वत है। इसकी ऊँचाई 4,241 फुट है।
- इसकी ढाल पर चीड़ (पाइन) के जंगल हैं। यह कठोर ग्रेनाइट चट्टानों से निर्मित होने के कारण अपेक्षाकृत नीचा है।
- यह शिखर मध्य ग्रैपिएन पर्वत की वृष्टिछाया में पड़ता है जिसके कारण अन्य शिखरों की अपेक्षा यहाँ कम वर्षा होती है।
- ग्रीष्मकाल में यह ठंढा रहता है।
- यहाँ केयरन गॉर्म नामक भूरे रंग एवं क्वार्ट्ज मणिभ (Quartz crystal) पाए जाते हैं जिनका उपयोग आभूषण के रूप में किया जाता है।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 3 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 118 |