खेड़ा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:27, 19 जुलाई 2012 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

खेड़ा को 'कैड़ा' भी कहा जाता है। खेड़ा नगर पूर्व-मध्य गुजरात राज्य पश्चिम भारत साबरमती और माही नदियों के बीच स्थित है।

  • सुनहरी पत्तियों की भूमि कहा जाने वाला गुजरात का खेडा 7194 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
  • खेड़ा गुजरात का सबसे बड़ा तम्बाकू उत्पादक है।
  • खेड़ा नगर पांचवीं शताब्दी के अस्तित्व में आता है।
  • 18वीं शताब्दी के आरंभ में खेड़ा बाबी परिवार के नियंत्रण में चला गया, लेकिन 1763 में मराठों ने खेड़ा पर क़ब्ज़ा कर लिया और 1803 में अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
  • खेड़ा कृषि उत्पादों का व्यापार केंद्र है और यहाँ कुछ हल्के निर्माण में संलग्न उद्योग स्थापित हैं।
  • खेड़ा नगर एक प्रमुख राजमार्ग और पश्चिमी रेलवे के मार्ग पर अहमदाबाद से 32 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित है।
  • जिस क्षेत्र में खेड़ा स्थित है, वह ज़्यादातर अखंडित मैदानी हिस्सा है, जिसकी ढाल दक्षिण-पश्चिम की ओर है और यह साबरमती व माही नदियों द्वारा अपवाहित होता है।
  • खेड़ा नगर की प्रमुख फ़सलों में अनाज, दलहन और कपास शामिल हैं। औद्योगिक गतिविधियों में छपाई, रंगाई, शीशा और सूती वस्त्र निर्माण उल्लेखनीय हैं।
  • खेड़ा को सरकारी दूध उत्पादन केंद्र के रुप में विशेष ख्याति मिली है।
  • खेड़ा नगर क्षेत्र में राजमार्ग और रेलमार्ग तंत्र सुविकसित है।
  • 2001 की जनगणना के अनुसार खेड़ा नगर की जनसंख्या 86,443 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख