गीरा जलप्रपात

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:04, 13 जून 2014 का अवतरण (''''गीरा जलप्रपात''' गुजरात के ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गीरा जलप्रपात गुजरात के ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जलप्रपात दक्षिणी गुजरात के डांग ज़िले में सापूतारा-वाघई मार्ग से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

  • यह जलप्रपात प्राकृतिक रूप से 30 मीटर की ऊंचाई से अंबिका नदी में गिरता है।
  • गीरा जलप्रपात सभी लोगों के लिए खुला है और किराए पर जीप लेकर यहां पहुंचा जा सकता है।
  • जून से नवंबर तक यह प्रपात अपने पूरे शबाब पर रहता है। खाने-पीने के स्टॉल और पिकनिक हट्स इसे एक बेहतरीन पिकनिक स्थल बनाते हैं।
  • यहाँ राज्य परिवहन की बसें और निजी आरामदायक टैक्सी वघई और अहमदाबाद से ली जा सकती हैं। यदि पर्यटक अपनी निजी कार से आ रहे हैं तो राजकीय मार्ग इसमें ज्यादा तेजी से मददगार साबित होगा। लेकिन इस मार्ग से सीधे और तेज यात्रा करनी पडेगी।
  • सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन वघई है, जो पश्चिमी रेलवे लाइन के वघई-विलमोरा नैरोगेज रेल सेक्शन पर स्थित है। उन यात्रियों के लिए, जो गुजरात से सूरत, अहमदाबाद और मुंबई होते हुए आ रहे हैं, विलमोरा सबसे नजदीकी रेलवे मुख्यालय है और यहां से सीधी बस सेवा भी उपलब्ध है।
  • वायुमार्ग द्वारा नजदीकी हवाई अड्डा बडोदरा है, जो 309 कि.मी. दूर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख