गुरु शिखर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
गुरु शिखर
गुरु शिखर
विवरण गुरु शिखर अरावली पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है।
राज्य राजस्थान
प्रसिद्धि धारवाड़ युग की बनी हुई इस चोटी के आधार शैल में संगमरमर तथा ग्रेनाइट पाए जाते हैं।
अन्य जानकारी गुरु शिखर से कुछ पहले विष्णु भगवान के एक रूप दत्तात्रेय का मंदिर है।

गुरु शिखर (अंग्रेज़ी: Guru Shikhar) राजस्थान में स्थित अरावली श्रेणी की उच्चतम चोटी है। धारवाड़ युग की बनी हुई इस चोटी के आधार शैल में संगमरमर तथा ग्रेनाइट पाए जाते हैं। स्लेट की भी प्रधानता है। इस चोटी में आर्थिक उपयोग के बहुमूल्य पत्थर पाए जाते हैं। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू में अनेक पर्यटन स्थल हैं। इनमें कुछ शहर से दूर हैं तो कुछ शहर के आसपास ही हैं।

विशेषताएँ

  • गुरु शिखर अरावली पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है।
  • गुरु शिखर शहर से 15 किलोमीटर दूर है।
  • गुरु शिखर से कुछ पहले विष्णु भगवान के एक रूप दत्तात्रेय का मंदिर है।
  • मंदिर के पास से ही शिखर तक सीढ़ियाँ बनी हैं।
  • शिखर पर एक ऊंची चट्टान है और एक बड़ा-सा प्राचीन घंटा लगा है।
  • मंदिर से कुछ ही दूरी पर पीतल की घंटी है जो माउंट आबू को देख रहे संतरी का आभास कराती है।
  • गुरु शिखर से नीचे का दृश्य बहुत की सुंदर दिखाई पड़ता है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख