गौड़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • गौड़ प्राचीन लखनौती बंगाल का मध्ययुगीन नाम था।
  • कहा जाता है कि इस प्रदेश से प्रचुर मात्रा में गुड़ का निर्यात होने के कारण इसे गौड़ कहा जाता था।
  • बाणभट्ट के हर्षचरित में गौड़ के नरेश शशांक का उल्लेख है।
  • नवीं-दसवीं शताब्दी में उस स्थान पर पाल राजाओं का आधिपत्य था।
  • सेन वंश के शासनकाल (12वीं शताब्दी) में बंगाल की राजधानी लखनौती थी।
  • मुग़ल में हुमायूँ ने बंगाल की राजधानी गौड़ पर कुछ वर्षों के लिए अधिकार कर लिया था, परंतु अफ़गानों ने तुरंत ही उसे वहाँ से बाहर निकाल दिया।
  • सन 1576 ई. में दो वर्ष के संघर्षपूर्ण घटना-चक्र के पश्चात बंगाल मुग़ल साम्राज्य का एक सूबा बना दिया गया।
  • गौड़ में समय-समय पर कई इमारतों का निर्माण हुआ, जिनमें हिन्दू मन्दिर एवं मस्जिदें हैं।
  • इस मध्ययुगीन नगर के अब केवल खण्डहर ही शेष हैं।
  • बंगाल की साहित्यिक अनुश्रुतियों के अनुसार गौड़ अथवा लक्षणावती का राजा आदिसूर था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख