दमन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:30, 27 नवम्बर 2010 का अवतरण (Adding category Category:भारत के नगर (Redirect Category:भारत के नगर resolved) (को हटा दिया गया हैं।))
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
दमन पोर्ट
Daman Port

दमन गुजरात राज्‍य के जूनागढ़ ज़िले के नज़दीक स्थित है। दमन पूर्व में गुजरात, पश्चिम में अरब सागर उत्तर में कोलक नदी तथा दक्षिण में कलाई नदी से घिरा है। दमन 21 किमी दक्षिण-पूर्व में गंगा नदी पर स्थित है और अरब सागर से 25 किमी भीतरी भाग (अंतर्स्थलीय) में है।

इतिहास

दमन पहले पुर्तग़ालियों के कब्ज़े में था। दमन केंद्र शासित प्रदेश है। दमन स्‍वतंत्रता के बहुत बाद तक पुर्तग़ालियों के कब्ज़े में रहा। 1961 ई. में जब गोवा को पुर्तग़ालियों के कब्ज़े से मुक्‍त कर भारत में मिलाया गया, उसी समय दमन को भी भारत में शामिल कर लिया गया। उस समय दमन को गोवा में मिला दिया गया था। दमन को 1987 ई. में अलग से केंद्र शासित प्रदेश का दर्ज़ा दिया गया।[1]

उद्योग और व्यापार

दमन में ओमनीबस औद्योगिक विकास निगम द्वारा दो औद्योगिक क्षेत्रों क विकास किया गया है।

यातायात और परिवहन

दमन और दीव रेल मार्ग से नहीं जुड़े हैं। दमन का निकटतम रेलवे स्‍टेशन वापी है जो पश्चिम रेलवे के मुंबई- दिल्ली मार्ग पर है। दमन मुंबई से लगभग 193 किलोमीटर दूर है।[1]

दमन का दृश्य
View of Daman

पर्यटन

दमन 72 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस केंद्र शासित प्रदेश को दो भागों, नानी दमन (छोटा दमन) तथा मोती दमन ( बड़ा दमन) में बाँटते हैं। नानी दमन में होटल तथा रेस्‍टोरेंट स्थित है जबकि बड़े दमन अर्थात मोती दमन में प्रशासनिक भवन तथा चर्च स्थित है। मोती दमन में दमनगंगा टूरिस्‍ट कॉम्‍पलेक्‍स भी है। इस कॉम्‍पलेक्‍स में कैफे, कॉटेज तथा झरने भी हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 दमन और दीव (हिन्दी) यात्रा सलाह डॉट कॉम। अभिगमन तिथि: 18 सितंबर, 2010

संबंधित लेख