पुरन्दर की सन्धि

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:37, 28 नवम्बर 2010 का अवतरण ('===संधि की तिथि=== पुरन्दर की संधि मार्च 1776 ई. में मराठों ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

संधि की तिथि

पुरन्दर की संधि मार्च 1776 ई. में मराठों तथा ईस्ट इंडिया कम्पनी के बीच हुई।

बम्बई सरकार और अपने को पेशवा मानने वाले राघोवा के बीच 1775 ई. की सूरत की संधि के फलस्वरूप कम्पनी और मराठों के बीच युद्ध छिड़ गया था। इस युद्ध रोकने के लिए कम्पनी ने अपने प्रतिनिधि कर्नल अपटन को मराठों से संधि वार्ता के लिए भेजा था।

अंग्रेज़ों की शर्त

पुरन्दर की संधि के द्वारा अंग्रेज़ों ने इस शर्त पर राघोबा का साथ छोड़ना स्वीकार कर लिया कि उन्हें साष्टी को अपने अधिकार में रखने दिया जायेगा। कोर्ट आफ़ डाइरेक्टर्स ने इस संधि को नामंज़ूर कर दिया और मराठों से फिर युद्ध छिड़ गया। यह युद्ध 1782 ई. तक चलता रहा और साल्बाई की संधि के द्वारा ही समाप्त हुआ। अंग्रेज़ों ने साल्बाई में पुरन्दर की संधि की सभी शर्तें स्वीकार कर ली और मराठों से इस प्रकार से सुलह कर ली।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ