प्रकाश चंद्र सेठी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
प्रकाश चंद्र सेठी
प्रकाश चंद्र सेठी
पूरा नाम प्रकाश चंद्र सेठी
जन्म 10 अक्टूबर, 1920
जन्म भूमि झालावाड़, राजस्थान
मृत्यु 21 फ़रवरी, 1996
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

प्रथम- 29 जनवरी, 1972 से 22 मार्च 1972 तक
द्वितीय- 23 मार्च 1972 से 22 दिसंबर 1975 तक

संबंधित लेख मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
अन्य जानकारी प्रकाश चंद्र सेठी 13 मार्च, 1967 से राज्‍यमंत्री, 26 अप्रैल, 1968 से 23 फ़रवरी, 1969 तक इस्‍पात, खान और धातु मंत्रालय के स्‍वतंत्र प्रभारी मंत्री रहे तथा 14 फ़रवरी, 1969 को वित्त मंत्रालय में राजस्‍व तथा व्‍यय मंत्री रहे।

प्रकाश चंद्र सेठी (अंग्रेज़ी: Prakash Chandra Sethi, जन्म- 10 अक्टूबर, 1920, झालावाड़, राजस्थान; मृत्यु- 21 फ़रवरी, 1996) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। वह दो बार- 29 जनवरी 1972 से 22 मार्च 1972 तक और फिर 23 मार्च 1972 से 22 दिसंबर 1975 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। प्रकाश चंद्र सेठी के मन में इंदिरा गांधी के लिए बेहद सम्मान था। वे हर काम में उनकी राय लेते थे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रकाश चंद्र सेठी का राजनीतिक कॅरियर भी खत्म होने लगा था।

राजनीतिक सफर

  • सन 1939 में प्रकाश चंद्र सेठी उज्जैन के माधव महाविद्यालय के स्‍नेह सम्‍मेलन के एवं माधव क्‍लब के सचिव रहे।
  • 1942 में स्‍वतंत्रता आन्‍दोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिये महाविद्यालयीन शिक्षा का बहिष्‍कार किया।
  • 1942 में तथा 1949 से 1952 तक मध्‍य भारत इंटक के उपाध्‍यक्ष पद का कार्यभार संभाला।
  • सन 1951 से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्‍य, सन 1948-1949 में इंटक से संबंधित टेक्‍सटाईल वर्कर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष रहे। मध्‍य भारत कर्मचारी संघ के अध्‍यक्ष के रूप में कार्यरत रहे।
  • 1951, 1954 तथा 1957 में उज्‍जैन जिला कांग्रेस के अध्‍यक्ष रहे।
  • 1953 से 1957 तक मध्‍य भारत, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्‍य रहे। मध्‍य भारत कला परिषद् के सदस्‍य रहे।
  • 1954-1955 में मध्‍य भारत कांग्रेस के कोषाध्‍यक्ष रहे।
  • सन 1956 से 1959 तक मध्‍य भारत ग्राम तथा खादी मंडल तथा प्रादेशिक परिवहन समिति के सदस्‍य रहे।
  • सन 1957 से 1959 तक उज्‍जैन जिला सहकारी बैंक के संचालक रहे।
  • सन 1953 बिहार में, सन 1954 पेप्‍सू में तथा सन 1959 केरल में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की ओर से चुनाव प्रचारक रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के द्वारा सन 1955-1956 में कर्नाटक, महाराष्ट्र, बम्बई और गुजरात के लिये क्षेत्रीय प्रतिनिधि नियुक्‍त हुए।
  • सन 1958 में अफ़ग़ानिस्तान, सन 1960 में अमेरिका, कनाड़ा, इंग्लैंड, नार्वे, स्‍वीडन, डेनमार्क, जर्मनी, फ़्राँस, स्विट्जरलेंड, मिस्र और सन 1962 में चेकोस्‍लोवाकिया तथा ऑस्ट्रिया की यात्राऐं कीं।[1]
  • फ़रवरी, 1961 तथा अप्रैल, 1964 में राज्‍यसभा के लिये सदस्‍य निर्वाचित हुए।
  • दिसम्बर 1966 में बिहार में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षक रहे।
  • फ़रवरी, 1967 में लोक सभा के लिये निर्वाचित हुए।
  • 9 जून, 1962 से मार्च, 1967 तक केन्‍द्रीय उप मंत्री रहे।
  • 13 मार्च, 1967 से राज्‍यमंत्री, 26 अप्रैल, 1968 से 23 फ़रवरी, 1969 तक इस्‍पात, खान और धातु मंत्रालय के स्‍वतंत्र प्रभारी मंत्री रहे तथा 14 फ़रवरी, 1969 को वित्‍त मंत्रालय में राजस्‍व तथा व्‍यय मंत्री रहे।
  • सितम्बर, 1969 में बारबाडोस (वेस्‍टइंडीज) के राष्‍ट्र मंडलीय वित्‍त मंत्री सम्‍मेलन में भारत सरकार का प्रतिनिधित्‍व किया।
  • अक्टूबर, 1969 में कोलम्‍बो योजना सम्‍मेलन के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्‍व किया।
  • एशियाई विकास बैंक मनीला और अन्‍तर्राष्‍ट्रीय पुनर्निर्माण तथा विकास बैंक में भारत के गवर्नर मनोनीत हुए।
  • 27 जून, 1970 को प्रतिरक्षा उत्‍पादन मंत्री बने। तदुपरांत पेट्रोलियम तथा रसायन राज्‍य मंत्री रहे।
  • 29 जनवरी, 1972 के आम चुनाव में विधान सभा के लिये निर्वाचित होकर पुन: सदन के नेता निर्वाचित हुए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्री प्रकाश चन्‍द्र सेठी (हिंदी) mpvidhansabha.nic.in। अभिगमन तिथि: 6 अक्टूबर, 2020।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022