प्रयोग:प्रिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
शब्द संदर्भ
हिन्दी तत्त्व (शब्द कोश)

[स॰ तत्+त्व], वास्तविक स्वरूप, सार वस्तु, सृष्टि का मूल कारण, परमात्मा। ब्रह्म, यथार्थ सिद्धांत, यथार्थता। वास्तविकता, पंचभूत (आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी), उदाहरण; वह पदार्थ जिसे सामान्य रासायनिक विधियों से सरलतर पदार्थों में विभाजित नहीं किया जा सकता। सब दृष्टियों से समान नाभिकीय आवेश वाले परमाणुओं से बना पदार्थ। जिन मूल पदार्थों के रासायनिक संयोग से अन्य सब पदार्थ बनते हैं, उनकी सामान्य संज्ञा। विशेष; हाइड्रोजन, ऑक्सीजन आदि गैसीय तत्त्व हैं और ताँबा, लोहा आदि धात्विक तत्त्व हैं। (जैन॰) वस्तु का स्वरूप / स्वभाव। विशेष; जैन दर्शन में सात तत्त्व हैं-जीव, अजीव, आस्रव, बन्ध, संवर, निर्जरा और मोक्ष। संस्कृत; तत्त्वम्, [तन्+क्विप्, पृषो॰ तत्+त्व] (कभी-कभी ‘तत्त्वम्’ भी लिखा जाता है)। वास्तविक स्थिति या दशा, तथ्य, -वयं तत्त्वान्वेषान्मधुकर हतास्त्वं खलु कृती-श॰1

-व्याकरण   
-उदाहरण  
-विशेष   
-विलोम   
-पर्यायवाची   
संस्कृत
अन्य ग्रंथ
संबंधित शब्द
संबंधित लेख

अन्य शब्दों के अर्थ के लिए देखें शब्द संदर्भ कोश