भजन लाल शर्मा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
भजन लाल शर्मा
भजन लाल शर्मा
पूरा नाम भजन लाल शर्मा
अन्य नाम भजन लाल जी
जन्म 15 दिसम्बर, 1966
जन्म भूमि अटारी नदबई, भरतपुर, राजस्थान
अभिभावक पिता- किशन स्वरूप शर्मा

माता- गोमती देवी शर्मा

पति/पत्नी गीता शर्मा
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद मुख्यमंत्री, राजस्थान- 15 दिसंबर, 2023 से पदस्थ
संबंधित लेख राजस्थान के मुख्यमंत्री
पूर्वाधिकारी अशोक गहलोत
अन्य जानकारी भजन लाल शर्मा साल 1992 में श्रीराम जन्मभूमी आंदोलन में जेल भी गए। इसके बाद 1991-1992 में उन्हें 'भारतीय जनता युवा मोर्चा' की जिम्मेदारी मिली।
अद्यतन‎

भजन लाल शर्मा (अंग्रेज़ी: Bhajan Lal Sharma, जन्म- 15 दिसम्बर, 1966) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री एवं सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बनाये गए हैं। भरतपुर के रहने वाले भजन लाल शर्मा भाजपा संगठन का अहम चेहरा माने जाते हैं। वे पार्टी के संगठन मंत्री रहे हैं और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। भजन लाल शर्मा लो प्रोफाइल रहते हैं। वे पार्टी संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) दोनों के करीबी माने जाते हैं।

परिचय

भजन लाल शर्मा का जन्म 15 दिसम्बर, 1966 को अटारी नदबई, भरतपुर, राजस्थान में हुआ था। उन्हें राजस्थान में सामान्य वर्ग के रूप में एक मजबूत चेहरे के तौर पर जाना जाता है। वे पिछले 35 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। भजन लाल शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा अटारी गांव से हुई। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा के लिए वे नदबई आ गए। इसी समय वह 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद' (एबीवीपी) से जुड़ गए। एबीवीपी के 1990 के कश्मीर मार्च में भजन लाल शर्मा का सक्रिय सहभाग रहा। उन्होंने 100 कार्यकर्ताओं के साथ उधमपुर तक मार्च कर गिरफ्तारी दी। 1992 में श्रीराम जन्मभूमी आंदोलन में जेल भी गए। इसके बाद 1991-1992 में उन्हें 'भारतीय जनता युवा मोर्चा' की जिम्मेदारी मिली।

राजनीति

  • भजन लाल शर्मा ने 27 साल की उम्र में अटारी गांव से सरपंच का चुनाव लड़ा।
  • वे 2000 से 2005 तक अटारी गांव के सरपंच रहे।
  • इसके बाद 2010 से 2015 पंचायत समिति सदस्य रहे।
  • वह भारतीय जनता युवा मोर्चा नदबई मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री भाजयुमो, तीन बार जिला अध्यक्ष भाजयुमो, जिला मंत्री भाजपा भरतपुर, 2009 से 2014 तक भरतपुर के जिला अध्यक्ष रहे।
  • इसके बाद 2014 से 2016 तक प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान और 2016 से मुख्यमंत्री बनने तक प्रदेश महामंत्री रहे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री

भाजपा की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया था जबकि विधायक दीया कुमारी एवं प्रेम चंद बैरवा को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने पर फैसला हुआ। बैठक के बाद पर्यवेक्षक एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि विधायक दल के नेता के चयन के लिए आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इसी तरह विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा दो उप-मुख्यमंत्री के नाम पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया जबकि पूर्व मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष बनाये गये।

उपलब्धियाँ

  1. भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नदबई
  2. जिला मंत्री भाजयुमो
  3. जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो
  4. जिला महामंत्री भाजयुमो
  5. जिला अध्यक्ष भाजयुमो (तीन बार)
  6. भरतपुर जिला मंत्री भाजपा
  7. भरतपुर जिला महामंत्री भाजपा
  8. भरतपुर जिला अध्यक्ष भरतपुर
  9. प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा
  10. प्रदेश महामंत्री भाजपा


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

{{भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री}]