भारतकोश:अभ्यास पन्ना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Krishna anuj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 7 फ़रवरी 2013 का अवतरण
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अभ्यास पन्ने पर आपका स्वागत है

यह अभ्यास पन्ना "सम्पादन अभ्यास" के लिए है। इसका पाठ प्रतिदिन समाप्त कर दिया जाता है। देखें: सहायता

Punch-bag.jpg

पी. जयराज पूरा नाम पैदी जयराज (जन्म 28 सितम्बर, 1909 आंध्र प्रदेश - मृत्यु 11 अगस्त, 2000 बम्बई, [[[मुम्बई]]] ) हिन्दी फिल्म जगत् के एकमात्र जीवित ऐसे वृद्ध अभिनेता थे जो मूक फिल्मों के दौर से लेकर वर्तमान दौर की अनेक फिल्मों में काम कर चुके थे। हिन्दी सिनेमा के पर्दे पर सर्वाधिक राष्ट्रीय और ऐतिहासिक नायकों को जीवित करने का कीर्तिमान इसी कलाकार के साथ जुड़ा है। नौशाद जैसे महान संगीतकार को फिल्मों में ब्रेक देने का श्रेय भी जयराज के नाम है। उनकी जिंदगी हिन्दी सिने जगत के इतिहास के साथ साथ चलती हुई, एक सिनेमा की कहानी जैसी है।

जीवन परिचय

जयराज का जन्म 28 सितम्बर, 1909 को निजाम स्टेट के करीमनगर जिले में हुआ था। वे सरोजिनी नाइडू, पद्माजा नाइडू (जो बंगाल की गवर्नर थीं) के भतीजे थे। 'पाइदीपाटी जैरुला नाइडू' उनका आन्ध्रीय नाम था। हैदराबाद में पले बड़े हुए जिससे उर्दू भाषा पर पकड़ अच्छी थी, वो काम आयी। उनके पिताजी सरकारी दफ्तर में लेखाजोखा देखा करते थे। उनकी प्रारंम्भिक शिक्षा हैदराबाद के रोमन कैथोलिक स्कूल में हुई। फिर तीन साल के लिए उन्हें 'वुड नेशनल कॉलेज' के बॉडिंग हाउस में पढाया गया जहां से उन्होंने संस्कृत की शिक्षा ली। फिर हैदराबाद के 'निजाम हाईस्कूल' में उर्दू पढी। बी. एस. सी. करने के बाद नेवी में जाना चाह्ते थे किंतु उनके बडे भाई सुन्दरराज इंजीनिय्ररिंग की पढाई के लिए लंदन भेजना चाह्ते थे। लेकिन वे किस्मत आजमाने के लिए सन् 1929 में मुम्बई आ गये। उस समय उनकी उम्र 19 वर्ष थी। उनकी माताजी बड़े भाई को ज्यादा प्यार देतीं थीं और उनकी इच्छा थी इंग्लैंड जाकर पढाई करने की जिसका परिवार ने विरोध किया जिससे नाराज होकर, युवा जयराज, मुम्बई चले आए। समंदर के साथ पहले से बहुत लगाव था सो, डॉक यार्ड में काम करने लगे ! वहाँ उनका एक दोस्त था जिसका नाम "रंग्या" था उसने सहायता की और तब, पोस्टर को रंगने का काम भी मिला जिससे स्टूडियो पहुंचे। उनकी मजबूत कद काठी ने जल्द ही उन्हें निर्माता की आंखों में चढ़ा दिया। महावीर फोटोप्लेज़ में काम मिला। उस समय चित्रपट मूक थे! कई काम, ऐक्टर के बदले खड़े डबल का मिला, पर बाद में मुख्य भूमिकाएं भी मिलने लगीं। भाभा वारेरकर मेरे आकर्षक और सौष्ठव शरीर को देखकर मेरे व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने मुझे अपनी पहली फिल्म में नायक की भूमिका के लिए चुन लिया। दुर्भाग्य से यह फिल्म बीच में ही बंद हो गई क्योंकि वारेरकर का अपने पार्टनर के साथ मनमुटाव हो गया था।

बतौर सहायक निर्देशक

भायखाला स्थित स्टुडियो में निर्देशक नागेन्द्र मजूमदार के पास मुझे 'सहायक निर्देशक की नौकरी मिल गई। उनके साथ निर्देशन के अलावा संपादन, सिने-छांयाकन आदि का कार्य भी मैंने सीखा। दिलीप कुमार की पहली फ़िल्म "प्रतिमा" का निर्देशन जयराज ने किया था।

बतौर निर्देशक

पी. जयराज ने फिल्मों के निर्देशन का काम भी किया जिसमें बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी-'प्रतिभा', जिसकी निर्मात्री देविका रानी थीं।

अभिनय की शुरूआत

फिल्मों में बतौर अभिनेता वर्ष 1929 में नागेन्द्र मजूमदार ने ही प्रथम फिल्म 'जगमगातीजवानी' में ब्रेक दिया। जिसमें माधव काले नायक थे और वे सहायक चूंकि माधव काले को घुड्सवारी और फाइटिंग नहीं आती थी, लिहाजा उन्होंने मास्क पहनकर उनका भी काम किया। जिसके मुख्य कलाकार माधव केले के स्टंट सीन भी उन्होंने ही किए थे। उसके बाद 'यंग इन्डिया पिक्चर्स' ने 35 रुपया माह, 3 वक्त का भोजन और 4 अन्य लोगों के साथ गिरगाम मुम्बई में रहने की सुविधा वाला काम दिया। अब जीवन की गाडी चल निकली। 1930 में "रसीली रानी" फ़िल्म बनी। माधुरी उनकी हिरोइन थीं। उसके बाद जयराज 'शारदा फ़िल्म कम्पनी' से जुड़े। 35 रुपया से 75 रुपये मिलने लगे। जेबुनिस्सा हिरोइन थीं जो हिन्दुस्तानी ग्रेटा के नाम से मशहूर थीं और जयराज जी गिल्बर्ट थे हिन्दोस्तान के। (Anthony Hope's की फ़िल्म 'द प्रिज़नर ऑफ़ जेंडा' ही हिन्दी फ़िल्म "रसीली रानी" के रूप में बनी थी) बतौर नायक मेरी पहली फिल्म 'रसीली रानी' 1929 में प्रदर्षित हुई माधुरी मेरी नायिका थीं। 'नवजीवन फिल्म्स' के बैनर तले बनी नागेन्द्र मजूमदार द्वारा निर्देशित वह फिल्म बहुत सफल रही थी। मूक फिल्मों के दौर में वह फिल्म कई सिनेमाघरों में पांच सप्ताह चली थी जो उन दिनों बहुत बडी बात थी। मूक फिल्मों में तो मेरे नाम की धूम मची हूई थी।

बोलती फिल्मों का नया दौर

1931 में जब 'आलमारा' से बोलती फिल्मों का दौर शुरू हुआ तो मैंने भी बोलती फिल्मों के अनुरूप खुद को ढाला। मेरी पहली बोलती फिल्म थी 'शिकारी'। 1932 में प्रदर्शित इस फिल्म में मैंने एक बौद्ध भिक्षुक की भुमिका निभाई थी और सांप, बाघ, शेर जैसे हिंसक जानवरों के साथ लड़ने के द्रश्य दिए। बोलती फ़िल्म के साथ संगीत शुरू हुआ। कई कलाकार प्ले बैक भी देने लगे पर 1935 से दूसरे गाते और कलाकार सिर्फ़ होंठ हिलाते जिससे आसानी हो गयी। अब सिनेमा संगीतमय हो गया ! हमजोली फ़िल्म में नूरजहाँ और जयराज जी ने काम किया था। राइफल गर्ल, हमारी बात आदि फ़िल्म मिलीं। मेरी लोकप्रियता देखकर 'बाम्बे टॉकीज' के मालिक हिमांशु राय ने अपनी कंपनी की फिल्म 'भाभी' के लिए मुझे बतौर नायक अनुबंधित किया, जिससे फिल्म-जगत् में सनसनी फैल गई। तब 'बाम्बे टॉकीज' बाहर के कलाकारों को अपनी फिल्म में काम नहीं देता था। फांज आस्टिन द्वारा निर्देशित वह फिल्म 'भाभी' बहुत सफल रही। मुम्बई में उस फिल्म ने रजत जयंती मनाई थी तो कलकत्ता में वह 80 सप्ताह चली थी। फिर आयी 'स्वामी' फ़िल्म, जिसमें सितारा देवी थीं। हातिम ताई, तमन्ना, उस समय के सिनेमा थे। जयराज ने मराठी, गुजराती फ़िल्म भी कीं। अपने फिल्मी कैरियर में मैंने बतौर अभिनेता तो लगभग 300 फिल्मों में अभिनय किया जिनमें से 160 फिल्मों में नायक की भूमिकाएं निभाईं। बतौर नायक मेरी अंतिम फिल्म थी-खूनी कौन मुजरिम कौन', जो वर्ष 1965 में प्रदर्शित हुई थी। उसके बाद मैंने उम्र की मांग के अनुसार चरित्र भूमिकाएं निभानी शुरु कर दीं। महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित अमरीकी फिल्म-;नाईन आवर्स टू रामा' मार्क रोब्सन निर्मित में जी. डी. बिड़ला की भूमिका निभाने का भी अवसर मिला जो आज तक हिन्दुस्तान मेँ प्रदर्शित नहीं हो पायी है। माया फिल्म में आई.एस. जौहर के साथ काम किया। यह दोनों अमरीकी फिल्में हैं। इन्डो-रशियन फिल्म 'परदेसी' में भी काम किया। दो बार दुर्घट्ना ग्रस्त हो जाने के कारण चलने फिरने में तकलीफ होने लगी तो फिल्मों से दूरी बनानी शुरु कर दी।

बतौर निर्माता

एक फ़िल्म जयराज जी ने बनाना शुरू किया था जिसमें नर्गिस, भारत भूषण और ख़ुद वे काम कर रहे थे। फ़िल्म का नाम था सागर। उनका बहुत नाम था सिने जगत में और कई सारे निर्माता, निर्देशक, कलाकार उन्हें जन्मदिन की बधाई देने सुबह से उनके घर पहुँचते थे। 1951 में सागर फ़िल्म बनायी, जो लॉर्ड टेनिसन की "इनोच आर्डेन" पर आधारित कथा थी। वह निष्फल हुई क्योंकि जयराज ने अपना खुद का पैसा लगाया था और उन्होंने कुबूल किया था कि व्यवासायिक समझ उनमें नहीं थी। 'फ़िल्म फेयर अवार्ड्स' भी वही नियोजित करते थे। 50 के दशक में उन्हें 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से नवाजा गया। 1982 में उन्हें 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार मिला।

विवाह

1939 में अपने घनिष्ठ मित्र् पृथ्वीराज कपूर के कहने पर उन्होंने सावित्री नाम की युवती से विवाह कर लिया। तब उन्होंने ही सावित्री के कन्यादान की रस्म निभाई थी। 1942 में उनका वेतन 200 रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 600 रुपये प्रतिमाह हो गया। उनके दो पुत्र दिलीपराज व जयतिलक तथा जयश्री, दीपा एवं गीता तीन पुत्रियां थीं।

परिवार

उनके 5 संतान थीं। दो पुत्र और तीन पुत्रियाँ। सबसे बड़े दिलीप राज, जो ऐक्टर बने। उनके द्वारा अभिनीत के. ए. अब्बास की फ़िल्म "शहर और सपना" को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था। दूसरी बेटी थीं जयश्री, उनका विवाह राजकपूर की पत्नी कृष्णा के छोटे भाई भूपेन्द्रनाथ के साथ हुआ था। तीसरी बेटी थीं दीपा, फ़िर थी गीता सबसे छोटी। जयराज का दूसरा पुत्र अमेरिका में रहता है।

निधन

जयराज का निधन लीलावती अस्पताल, बंबई में 11 अगस्त सन 2000 को हुआ और हिन्दी सिने संसार का मूक फिल्मों से आज तक का मानो एक सेतु ही टूट कर अदृश्य हो गया। 11 मूक चित्रपट और 200 बोलती फिल्मों से हमारा मनोरंजन करनेवाले एक समर्थ कलाकार ने इस दुनिया से विदा ले ली।