एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

मध्य प्रदेश साहित्य परिषद, भोपाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

मध्य प्रदेश साहित्य परिषद भोपाल में स्थित है। इसकी स्थापना सन 1954 में की गई थी। मध्य प्रदेश में हिंदी साहित्य के प्रोत्साहन, संरक्षण हेतु नए रचनात्मक एवं आलोचनात्मक साहित्य सम्मेलन और परिचर्चा, गोष्ठियों का आयोजन करना इसका कार्य है।

पुरस्कार

मध्य प्रदेश साहित्य परिषद द्वारा निम्न अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक पुरस्कार दिए जाते हैं[1]-

अखिल भारतीय पुरस्कार
  1. भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार- कविता
  2. वीरसिंह देव पुरस्कार- उपन्यास
  3. गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार- कहानी
  4. सेठ गोविन्ददास पुरस्कार- नाटक, एकांकी
  5. रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार- आलोचना
  6. पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी पुरस्कार- व्यंग्य, ललित निबंध, संस्मरण, रेखाचित्र, यात्रा, आत्मकथा, रिपोर्ताज
प्रादेशिक पुरस्कार
  1. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार- कविता
  2. बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार- गीत प्रबंध
  3. सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार- कहानी
  4. विश्वनाथ सिंह पुरस्कार- उपन्यास
  5. नंद दुलारे बाजपेयी पुरस्कार- नाटक एकांकी
  6. मुकुटधर पाण्डेय पुरस्कार- सृजनात्मक चिंतन, ललित निबंध
  7. माधव राव सप्रे पुरस्कार- प्रदेश की विभूति, इतिहास, स्थान पर लिखी गई कृति के लिए
  8. रामविलास शर्मा पुरस्कार- लेखक की श्रेष्ठ पहली कृति के लिए
  9. दुष्यंत कुमार पुरस्कार- 35 वर्ष से कम आयु के लेखक की पहली कृति
  10. शरद जोशी पुरस्कार- व्यंग्य
  11. राजेन्द्र माथुर पुरस्कार- रेखाचित्र, संस्मरण, यात्रा, आत्मकथा, पत्र, रिपोर्ताज
  12. ईसुरी पुरस्कार- लोकभाषा कृति
  13. रविशंकर शुक्ल पुरस्कार- बाल साहित्य (12 वर्ष तक के बच्चों के लिए)
  14. ताम्ब्रे पुरस्कार- मराठी साहित्य (सम्पूर्ण सर्जनात्मक विधाएॅ)
  15. अनिल कुमार पुरस्कार- प्रदेश की लघु पत्रिका

मध्य प्रदेश साहित्यक परिषद द्वारा निम्न साहित्य आयोजन किये जाते हैं-

  1. केशव जयंती समारोह- ओरछा टीकमगढ़
  2. सुभद्रा कुमारी चौहा स्मृति समारोह- जबलपुर
  3. पद्माकर स्मृति समारोह- सागर
  4. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन‘ स्मृति समारोह- शाजापुर
  5. माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति समारोह- खंडवा


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मध्यप्रदेश साहित्य परिषद् के पुरस्कार (हिंदी) mpgkpdf.blogspot.com। अभिगमन तिथि: 12 जून, 2018।

संबंधित लेख