एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "०"।

महायान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • महायान शब्द का वास्तविक अर्थ इसके दो खण्डों (महा+यान) से स्पष्ट हो जाता है। 'यान' का अर्थ मार्ग और 'महा' का श्रेष्ठ , बड़ा या प्रशस्त समझा जाता है।
  • महायान बुद्ध की पूजा करता है।
  • ये थेरावादियों को "हीनयान" (छोटी गाड़ी) कहते हैं।
  • बौद्ध धर्म की एक प्रमुख शाखा है जिसका आरंभ पहली शताब्दी के आस-पास माना जाता है।
  • ईसा पूर्व पहली शताब्दी में वैशाली में बौद्ध-संगीति हुई जिसमें पश्चिमी और पूर्वी बौद्ध पृथक हो गए।
  • पूर्वी शाखा का ही आगे चलकर 'महायान' नाम पड़ा।
  • देश के दक्षिणी भाग में इस मत का प्रसार देखकर कुछ विद्वानों की मान्यता है कि इस विचारधारा का आरंभ उसी अंचल से हुआ।
  • महायान भक्ति प्रधान मत है।
  • इसी मत के प्रभाव से बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण आंरभ हुआ।
  • इसी ने बौद्ध धर्म में बोधिसत्व की भावना का समावेश किया।
  • यह भावना सदाचार, परोपकार, उदारता आदि से सम्पन्न थी।
  • इस मत के अनुसार 'बुद्धत्व' की प्राप्ति सर्वोपरि लक्ष्य है।
  • महायान संप्रदाय ने गृहस्थों के लिए भी सामाजिक उन्नति का मार्ग निर्दिष्ट किया।
  • भक्ति और पूजा की भावना के कारण इसकी ओर लोग सरलता से आकृष्ट हुए।
  • महायान मत के प्रमुख विचारकों में अश्वघोष, नागार्जुन और असंग के नाम प्रमुख हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख