रौप्या नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

रौप्या नामक एक नदी का उल्लेख महाभारत, वनपर्व में हुआ है। यह यमुना के निकट बहने वाली नदी थी-

'एतच्चर्चीकपुत्रस्य योगैविचरतो महीम् प्रसर्पण महीपाल रौप्यायाममितौजसः।'[1]

इस प्रसंग में यमुना का उल्लेख 129,2 में हैं-

'अंवरीषश्च नाभाग इष्टवान् यमुनामनु।'

  • रौप्या पर स्थित उपर्युक्त स्थान (प्रसपणं) अशुभ माना गया है तथा वहां एक रात्रि से अधिक ठहरना भी अपवित्र कहा गया है। इसे कुरुक्षेत्र का द्वार बताया गया है-

'अद्यचात्र निवत्स्यामः क्षपांभरतसत्तम, द्वारमेतत् तु कौतेंय कुरुक्षेस्य भारत।'[2]

  • रौप्या नदी का अभिज्ञान अनश्चित है।[3]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महाभारत, वनपर्व 129,7
  2. महाभारत, वनपर्व 129,11
  3. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 806 |

संबंधित लेख