लेडी हैरियट जार्जियाना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

लेडी हैरियट जार्जियाना लॉर्ड डफ़रिन की पत्नी थी, जो कि 1884 से 1888 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल था।

  • लॉर्ड डफ़रिन के साथ इनका विवाह 1862 ई. में हुआ था।
  • भारत में रहते हुए इन्होंने 'नेशनल एसोसियेशन' नामक संस्था की स्थापना की थी।
  • इस संस्था का उद्देश्य भारतीय महिलाओं के लिए पश्चिमी चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना था।
  • 'एसोसियेशन काउण्टेन ऑफ़ डफ़रिन फ़ण्ड' की स्थापना भी इन्होंने की, जिससे कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में 'लेडी डफ़रिन अस्पताल' खोला गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 180 |


संबंधित लेख