विक्रमशिला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • बिहार राज्य के भागलपुर ज़िले में गंगा के तट पर विक्रमशिला स्थित है।
  • प्राचीन समय में विख्यात विक्रमशिला विश्‍वविद्यालय था। उसके ऐतिहासिक अवशेष अब भी यहाँ हैं।
  • यहां बौद्ध महाविहार निर्मित था जो समकालीन विश्व में बौद्ध वज्रयान मत का प्रमुख केन्द्र था।
  • ग्यारहवीं सदी में पाल शासक धर्मपाल ने विक्रमशिला महाविहार का निमार्ण कराया था।
  • विक्रमशिला महाविहार की विश्व प्रसिद्ध चर्चा से उत्साहित तिब्बत के सम्राट ने यहां के प्रसिद्ध विद्वान दीपांकर श्रीज्ञान अतीश को आमंत्रित किया था।
  • बख्तियार खिलजी ने 1202-1203 ई. में विक्रमशिला महाविहार को नष्ट कर दिया था, यहां के पुस्तकालय को आग के हवाले कर दिया था, उस समय यहां 160 विहार थे जहां विद्यार्थी अध्ययनरत थे।