साँचा:एक व्यक्तित्व

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
एक व्यक्तित्व
J.R.D-Tata.jpg

        जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में सर्वोपरि थे। इन्होंने ही भारत की पहली वाणिज्यिक विमान सेवा 'टाटा एयरलाइंस' शुरू की थी, जो आगे चलकर भारत की राष्ट्रीय विमान सेवा 'एयर इंडिया' बन गई। इस कारण जे. आर. डी. टाटा को 'भारत के नागरिक उड्डयन का पिता' भी कहा जाता है। जे. आर. डी. टाटा, भारत के पहले लाइसेंस प्राप्त पायलट थे। जे. आर. डी. टाटा को फ़्राँस के सर्वोच्‍च नागरिकता पुरस्कार 'लीजन ऑफ द ऑनर' एवं भारत सरकार के सर्वोच्‍च अलंकरण 'भारत रत्न' से सम्‍मानित किया जा चुका है। इन्होंने 'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज', 'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ंडामेंटल रिसर्च' और 'नेशनल सेंटर फ़ॉर परफ़ार्मिंग आर्ट्स' की स्‍थापना की। ... और पढ़ें

पिछले लेख आर. के. लक्ष्मण अबुलकलाम आज़ाद