साहित्य अकादमी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:42, 18 अप्रैल 2010 का अवतरण (''''साहित्य अकादमी / sahitya Akademi'''<br /> साहित्य अकादमी विभिन्न ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

साहित्य अकादमी / sahitya Akademi

साहित्य अकादमी विभिन्न भाषाओं की कृतियों की राष्ट्रीय अकादमी है। इसका उद्देश्य प्रकाशन, अनुवाद, गोष्ठियां, कार्यशालाएं आयोजित करके भारतीय साहित्य के विकास को बढ़ाना है। इसके अंतर्गत देश भर में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम और साहित्य सम्मेलन भी आयोजित किए जाते हैं।

स्थापना

अकादमी की स्थापना 1954 में स्वायत्त संस्था के रूप में की गई थी और इसके लिए धन की व्यवस्था भारत सरकार का संस्कृति विभाग करता है। अकादमी का समिति के रूप में पंजीकरण 1956 में हुआ था। अकादमी ने 24 भाषाओं को मान्यता दे रखी है। प्रत्येक भाषा के लिए सलाहकार बोर्ड है जो संबद्ध भाषा के कामकाज और प्रकाशन के बारे में सलाह देता है। अकादमी के चार क्षेत्रीय बोर्ड हैं जो उत्तर, पश्चिम, पूर्व और दक्षिण की भाषाओं के बीच तालमेल और परस्पर आदान-प्रदान को प्रोत्साहन देते हैं। अकादमी का मुख्यालय नई दिल्ली में है तथा कोलकाता, मुम्बई, बैंगलूर और चेन्नई में भी इसके कार्यालय हैं। अकादमी के बैंगलूर और कोलकाता में दो अनुवाद केन्द्र भी हैं। मौखिक और जनजातीय साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिलांग में अकादमी का परियोजना कार्यालय स्थित है तथा दिल्ली में भारतीय साहित्य का अभिलेखागार है। नई दिल्ली में ही अकादमी का अनूठा बहुभाषीय पुस्तकालय भी है। जिसके क्षेत्रीय कार्यालय बैंगलूर और कोलकाता में हैं। इनमें 25 से ज्यादा भाषाओं की करीब डेढ़ लाख पुस्तकों का संग्रह है।

उद्देश्य

साहित्य अकादमी लेखकों को चुनकर सर्वोच्च सम्मान अपनी 'मानद उपाधि' देती है। यह सम्मान अमर साहित्यकारों के लिए सुरक्षित है तथा एक बार में 21 लोगों को दिया जाता है। अब तक यह सम्मान 66 लेखकों को दिया जा चुका है। अकादमी 850 लेखकों और 283 अनुवादकों को साहित्य तथा अनुवाद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित कर चुकी है और 21 भाषा सम्मान दिए जा चुके हैं। जिनका उद्देश्य क्षेत्रीय भाषाऔं को प्रोत्साहन देना है। साथ ही भारतीय साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले विदेशी विद्वानों को मानद उपाधि प्रदान की गई है।

कार्य पद्धति

अकादमी 24 भाषाऔं में पुस्तकें प्रकाशित करती है। जिनमें पुरस्कृत कृतियों का अनुवाद, भारतीय साहित्य के महान लेखकों के मोनोग्राफ, साहित्य का इतिहास, अनुवाद में महान भारतीय और विदेशी रचनाएं, उपन्यास, कविता और गद्य, आत्मकथाएं, अनुवादकों का रजिस्टर, भारतीय लेखकों के बारे में जानकारी (कौन, कौन है) भारतीय साहित्य की राष्ट्रीय संदर्भ सूची और भारतीय साहित्य का विश्वकोष शामिल है।

प्रकाशन

अभी तक अकादमी इन विभिन्न श्रेणियों में कुल 4000 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित कर चुकी है। अकादमी की तीन पत्रिकाएं हैं-अंग्रेजी में द्विमासिक 'इंडियन लिटरेचर', हिन्दी द्विमासिक 'समकालीन भारतीय साहित्य' और संस्कृत छमाही पत्रिका 'संस्कृत प्रतिभा'। अकादमी हर वर्ष औसतन 250 से 300 पुस्तकें प्रकाशित करती है। इसकी कई विशेष परियोजनाएं भी हैं। जैसे-प्राचीन भारतीय साहित्य, मध्यकालीन भारतीय साहित्य, और आधुनिक भारतीय साहित्य और पांच सहस्राब्दियों के दस सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ। अकादमी ने 'भारतीय काव्यशास्त्र का विश्वकोश' तैयार करने की नई परियोजना भी शुरू की है।

  • साहित्य अकादमी साहित्य के इतिहास एवं सौंदर्यशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों पर हर वर्ष अनेक क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन करती है। साथ ही नियमित रूप से अनुवाद कार्यशालाएं भी लगाई जाती हैं।
  • अकादमी हर वर्ष, सामान्यत: फरवरी के महीन में, सप्ताह भर का साहित्योत्सव आयोजित करती है। जिसमें पुरस्कार वितरण समारोह, संवत्सर भाषण माला और राष्ट्रीय संगोष्ठी शामिल रहती है।

अकादमी ने स्वर्ण जयंती समारोहों के अंतर्गत 2004-05 में 'सूर साहित्य' विषय से कार्यक्रमों की नई श्रंखला भी आरंभ की है।