सूरीनाम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
सूरीनाम का ध्वज

सूरीनाम (अंग्रेज़ी: Suriname) आधिकारिक तौर पर सूरीनाम गणराज्य के नाम से जाना जाता है, जो कि दक्षिण अमरीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक देश है। सूरीनाम दक्षिण अमरीका का क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से सबसे छोटा संप्रभु देश है। सूरीनाम को 25 नवंबर, 1975 में आजादी मिली थी।

  • सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो है। सूरीनाम को कुल दस जिलों में विभाजित किया गया है-
  1. ब्रोकोपोंडो
  2. कोमेविंजे
  3. कोर्निये
  4. मारोविंजे
  5. निकेरेइये
  6. पारा
  7. पारामारिबो
  8. सारामाचा
  9. सिपालिविनी
  10. वानीचा
  • सूरीनाम को बासठ रिसोर्ट में भी विभाजित किया गया है।
  • यहां सबसे ज्यादा बोले जानी वाला भाषा डच है। इसके अलावा सरनन टोंगो यहां मुख्य बोलचाल की भाषा है। जबकि सूरीनामी हिन्दी यहां की तीसरी सबसे बड़ी भाषा के रूप में जानी जाती है, जो भोजपुरी का एक रूप है।
  • सूरीनाम का समाज बहुसांस्कृतिक है, जिसमें अलग-अलग जाति, भाषा और धर्म वाले लोग निवास करते हैं। देश की एक चौथाई जनता हर दिन 2 डॉलर से कम पर जीवन यापन करती है।
  • सूरीनाम बहुत-से प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ियों की जन्म-भूमि भी रही है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख