हज़ारीबाग़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • हज़ारीबाग़ पूर्वोत्तर भारत के दक्षिण-मध्य झारखंड राज्य में स्थित है।
  • यह नगर एक प्रमुख सड़क जंक्शन और कृषि व्यापार केंद्र है।
  • यहां दामोदर घाटी परियोजना के कार्यालय, एक अस्पताल और कई महाविद्यालय स्थित हैं।
  • राज्य के सबसे पुराने कॉलिजों में से एक सेंट कोलंबस कॉलेज तथा के.बी. विमेन्स कॉलेज शामिल हैं, जो विनोबा भावे विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं।
  • यह एक सुंदर नगर है और इसके निकट ही राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।
  • यहां से राज्य के सबसे गर्म झरने, सूरजकुंड , तक जाया जा सकता है।
  • 1869 में हज़ारीबाग़ में नगरपालिका का गठन हुआ था।
  • 2001 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या, नगर की 1,27,243 और ज़िले की कुल जनसंख्या 22,77,108 है।