अनिल बैजल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अनिल बैजल
अनिल बैजल
पूरा नाम अनिल बैजल
जन्म 1 नवंबर, 1946
जन्म भूमि मुम्बई, महाराष्ट्र
नागरिकता भारतीय
पद उपराज्यपाल, दिल्ली- 31 दिसम्बर, 2016 से 23 मई, 2022 तक
संबंधित लेख राज्यपाल, भारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची
अद्यतन‎

अनिल बैजल (अंग्रेज़ी: Anil Baijal, जन्म- 1 नवंबर, 1946, मुम्बई, महाराष्ट्र) दिल्ली के पूर्व उप-राज्यपाल हैं। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी हैं। अपने लम्बे कॅरियर में अनिल बैजल प्रसार भारती के सीईओ, गोवा के डिवेलपमेंट कमिश्नर और नेपाल में भारत के सहयोग कार्यक्रम के काउंसलर जैसे कई अहम पदों पर रहे।


  • अनिल बैजल अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में गृह सचिव के पद पर रहे।
  • वे 31 दिसम्बर, 2016 को दिल्ली केंद्र शासित राज्य के उप-राज्यपाल नियुक्त किये गए थे।
  • ना सिर्फ भाजपा बल्कि बैजल यूपीए सरकार के दौरान जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन से जुड़े।
  • साल 2006 में अनिल बैजल शहरी विकास मंत्रालय के सचिव के तौर पर सेवानिवृत हुए।
  • वह विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में एक्जिक्यूटिव काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं।
  • सन 1969 में यूटी कैडर से आईएएस के रूप में अनिल बैजल ने सर्विस शुरू की थी। उन्हें शहरी इलाकों में इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारने के लिए जवाहर लाल नेहरू रिन्यूअल मिशन के फ्लैगशिप प्रोग्रैम का पायलट भी माना जाता है।
  • अपने 37 साल के कॅरियर में अनिल बैजल प्रसार भारती के सीईओ, गोवा के डिवेलपमेंट कमिश्नर और नेपाल में भारत के सहयोग कार्यक्रम के काउंसलर जैसे कई अहम पदों पर रहे।
  • वह भारती कारपोरेशन के चीफ ऐग्जिक्युटिव भी रह चुके हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय और ईस्ट एंगिला यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख