आलंदी

आलंदी का एक दृश्य, महाराष्ट्र
आलंदी महाराष्ट्र राज्य, पुणे से 13 मील दूरी पर स्थित एक ऐतिहासिक स्थान है, जो एक तीर्थ स्थान के रूप में प्रचलित है।
- यह महाराष्ट्र के प्रसिद्ध संत ज्ञानेश्वर की समाधि-स्थलि के रूप में प्रसिद्ध है।
- कहा जाता है कि संत ज्ञानेश्वर ने यहाँ जीवित समाधि ली थी।
- आलंदी इंद्रायणी नदी के तट पर है।[1]
- यहाँ उनका समाधि मंदिर है।
- आलंदी में वह दीवार भी नगर से बाहर है जिसे चांगदेव से मिलने के लिए ज्ञानेश्वर ने चलाया था।[2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ * ऐतिहासिक स्थानावली| विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, पृष्ठ संख्या - 70
- ↑ हिन्दूओं के तीर्थ स्थान |लेखक: सुदर्शन सिंह 'चक्र' |पृष्ठ संख्या: 197 |