ओकी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

ओकी द्वीप शिमाने द्वीपसमूह के अंग हैं जो जापान के अधिकार में हैं। इनकी स्थिति 36 रू उत्तरी अक्षांश तथा 133रू पूर्वी देशांतर पर है। इनमें एक बड़ा द्वीप है जिसे 'डोगो' कहते हैं तथा तीन छोटे-छोटे द्वीप, चिबूरीशिमा, निशीनोशिमा और नाकानोशिमा हैं जिन्हें सामूहिक रूप से 'डोज़िन' कहा जाता है। कुल तटीय लंबाई 130 मील है। डोगो द्वीप का प्रमुख नगर सैगो है जो शिमाने द्वीप के सकाई बंदरगाह से 40 मील दूर है। 'ओकी-नो-शिमा' का अर्थ है 'दूर के द्वीप'। इनकी जापानी इतिहास में बड़ा महत्वपूर्ण स्थान रहा है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 292 |

संबंधित लेख